लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : रात का कर्फ्यू तोड़कर शराब पार्टी और हर्ष फायर, छह युवतियों समेत 16 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 23, 2020 14:10 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 23 नवंबर कोविड-19 की रोकथाम के लिए यहां लागू रात का कर्फ्यू तोड़कर शराब पार्टी में शामिल होने पर पुलिस ने छह युवतियों समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस पार्टी के दौरान खुशी में हवा में गोलियां भी दागी गई थीं।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शराब पार्टी में शामिल 16 लोगों को भारतीय दंड विधान की धारा 188 (किसी सरकारी अधिकारी का आदेश नहीं मानना) और धारा 269 (ऐसा लापरवाही भरा काम करना जिससे किसी जानलेवा बीमारी का संक्रमण फैलने का खतरा हो) के तहत रविवार रात द्वारकापुरी क्षेत्र के पैराडाइज गार्डन से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सूचीबद्ध बदमाश गौरव पुरी उर्फ मोंटू शामिल है। उसके कब्जे से अवैध देशी पिस्तौल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान की सम्बद्ध धाराओं के साथ ही शस्त्र अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि शराब पार्टी में तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा था और बार बालाओं को भी बुलाया गया था। पार्टी में शामिल लोगों ने कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क नहीं पहन रखा था और वे शारीरिक दूरी के दिशा-निर्देश का उल्लंघन करते हुए नशे में डूबकर नाच रहे थे।

उन्होंने बताया कि मौके से चार पहियों वाली तीन गाड़ियां और एक बाइक के साथ ही लैपटॉप और शराब की बोतलें जब्त की गई हैं।

गौरतलब है कि इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च से लेकर 22 नवम्बर तक महामारी के कुल 38,247 मरीज मिले हैं। इनमें से 735 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी