लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम हुई, केरल में 7540 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: November 10, 2021 20:03 IST

Open in App

अमरावती, 10 नवंबर आंध्र प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 348 नए मामले आए। हालांकि, साप्ताहिक संक्रमण दर नौ महीने बाद एक प्रतिशत के आंकड़े के नीचे चली गयी है। वहीं, केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 7540 नए मामले सामने आए जबकि 259 और मरीजों की मौत हुई।

आंध्र प्रदेश के चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि संक्रमण दर नौ नवंबर को खत्म हुए सप्ताह में 1.3 प्रतिशत से कम होकर 0.8 प्रतिशत हो गयी है। संक्रमण के रोज आने वाले मामले भी कम होकर 256 हो गए हैं। स्वस्थ होने वाले लोगों की दर बढ़कर 99.20 प्रतिशत हो गयी। बुधवार को सुबह नौ बजे तक 24 घंटों में 358 मरीज संक्रमण मुक्त हुए।

आंकड़ों के अनुसार, मृत्यु दर 0.70 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में तीन मरीजों ने इस महामारी से जान गंवाई। आंध्र प्रदेश में 3,220 लोग अब भी कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं। गुंटूर जिले में सबसे अधिक 2.2 प्रतिशत साप्ताहिक संक्रमण दर है। इसके बाद पूर्व गोदावरी और विशाखापत्तनम में साप्ताहिक संक्रमण दर 1.8 प्रतिशत है।

वहीं, केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 7540 नए मामले सामने आए जबकि 259 और मरीजों की मौत हुई। नए मामलों के साथ ही यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5034858 जबकि मृतक संख्या बढ़कर 34621 हो गई।

संक्रमण से 7841 और लोगों के स्वस्थ होने के साथ यहां ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 4922834 हो गई जबकि 70459 लोग फिलहाल उपचाराधीन है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति के अनुसार 259 मृतकों में से 48 मामले पिछले कुछ दिनों में हुई मौतों के हैं जबकि 211 लोगों को केंद्र और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप जारी नई गाइडलाइन के तहत की गई अपील के बाद कोरोना मृतकों में शामिल किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया