लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : आईएमए ने अपने 3.5 लाख सदस्यों से स्वेच्छा से टीका लगवाने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: January 11, 2021 17:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी भारतीय चिकित्सा संगठन (आईएमए) ने सोमवार को अपने साढ़े तीन लाख सदस्यों से आग्रह किया कि वे स्वेच्छा से कोविड-19 का टीका लगवाएं ताकि दुनिया को बताया जा सके कि ये टीके सुरक्षित और प्रभावी हैं।

चिकत्सकों के संगठन ने एक बयान में कहा कि वैज्ञानिक आंकड़ों, संबंधित लेखों, विशेषज्ञ समिति की रिपोर्टों की विस्तृत समीक्षा और आईसीएमआर तथा डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श के बाद इसने कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने का निर्णय किया है।

इसने कहा, ‘‘भारतीय चिकित्सा संगठन ने 1800 स्थानीय शाखाओं में अपने सभी साढ़े तीन लाख सदस्यों से आग्रह किया है कि पहले वे स्वेच्छा से टीका लगवाएं ताकि दुनिया को दिखाया जा सके कि ये टीके सुरक्षित एवं प्रभावी हैं।’’

बयान के मुताबिक आईएमए ने कोरोना वायरस के खिलाफ दो टीका लाने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों, आधुनिक चिकित्सकों और भारत सरकार की प्रशंसा की है और उनकी कड़ी मेहनत के लिए उन्हें बधाई दी है। ये टीके भारतीय हालात में भंडारण एवं इस्तेमाल के लिए सुरक्षित हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘आधुनिक दवा के क्षेत्र में भारत शोध एवं विकास के साथ सुपरपावर बनने की दिशा में अग्रसर है। इस उपलब्धि में नैसर्गिक एवं पेशेवर भागीदार के तौर पर आईएमए न केवल टीका के विकास में बल्कि टीके की आपूर्ति में भी मजबूती से खड़ा है।’’

इसमें बताया गया है, ‘‘इस टीकाकरण कार्यक्रम के लिए देश भर में आईएमए की शाखाओं की सभी सुविधाएं स्वेच्छा से उपलब्ध रहेंगी और भारतीय चिकित्सा संगठन के हमारे सभी सदस्य तकनीकी एवं सहायक मानव बल के तौर पर स्वेच्छा से अपनी सेवा देंगे।’’

चिकित्सा संगठन ने कहा कि उसका मानना है कि टीका लगवाना न केवल किसी व्यक्ति की सुरक्षा से जुड़ा है बल्कि इससे हर्ड इम्युनिटी भी आती है जिससे महामारी के नियंत्रण में आने की उम्मीद बढ़ेगी।

इसने कहा, ‘‘हम लोगों से अपील करते हैं कि टीकाकरण के बाद भी वे कोविड-19 के सुरक्षा मानकों का पालन करें जिसमें मास्क पहनना, शारीरिक दूरी बनाए रखना, हाथ साफ करना और श्वसन से संबंधित स्वच्छता शामिल है।’’

आईएमए मुख्यालय ने नयी दिल्ली में ‘फार्माकोविजिलेंस’ का भी गठन किया है जो टीकाकरण के बाद होने वाले प्रभाव पर नजर रखेगा और उपयुक्त सहयोग करेगा।

भारत 16 जनवरी से कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह