लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में नि:शुल्क लगेगा कोविड-19 रोधी टीका: उपराज्यपाल कार्यालय

By भाषा | Updated: April 24, 2021 20:56 IST

Open in App

जम्मू, 24 अप्रैल जम्मू-कश्मीर प्रशासन 18-45 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड-19 रोधी टीका नि:शुल्क उपलब्ध कराएगा।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के कार्यालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कार्यालय ने ट्वीट किया, ''केंद्रशासित प्रदेश में 18-45 आयु वर्ग के लोगों का नि:शुल्क टीकाकरण करने का निर्णय लिया गया है। टीके का पूरा खर्च जम्मू-कश्मीर प्रशासन वहन करेगा।''

इस बीच, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के वित्तीय आयुक्त अटल दुल्लो ने शनिवार को सचिवालय में एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए संक्रमण के मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों एवं प्रबंधों की समीक्षा की।

दुल्लो ने टीकाकरण में तेजी लाने का निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा कि टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं।

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण के जरिए ही इस महामारी से बेहतर तरीके से निपटा जा सकता है।

उधर, जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,030 नए मामले सामने आने के साथ ही केंद्रशासित प्रदेश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,58,374 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि इसी अवधि में कोविड-19 के 15 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,126 हो गई।

नए मामलों में से कश्मीर संभाग में 1,194 मामले जबकि जम्मू संभाग में 834 नए मामले दर्ज किए गए।

जम्मू-कश्मीर में फिलहाल 18,064 मरीज उपचाराधीन हैं। केंद्रशासित प्रदेश में अब तक 1,38,184 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम