लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: कर्नाटक में 998, केरल में 3,272 और आंध्र में 316 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: December 7, 2020 22:56 IST

Open in App

बेंगलुरु/तिरुवनंतपुरम/अमरावती, सात दिसंबर कर्नाटक में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 998 नए मामले सामने आए और कोविड-19 से 11 मरीजों की मौत हो गई। वहीं केरल में 3,272 और आंध्र प्रदेश में 316 नए मरीज सामने आए।

कर्नाटक में राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी एक बुलेटिन के अनुसार नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 8,94,004 हो गए हैं। वहीं, 11 और मरीजों की मौत के साथ यहां मृतकों की संख्या 11,867 पर पहुंच गई।

इसके अनुसार राज्य में अभी 24,767 मरीज उपचाराधीन हैं।

वहीं केरल में कोविड-19 के 3,272 नए मामले आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 6,39,664 हो गई। इसके अलावा राज्य में 23 संक्रमित मरीजों की मौत होने के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 2,441 हो गई। केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मरीजों में 36 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। केरल में फिलहाल 59,467 मरीज उपचाराधीन हैं।

वहीं, आंध्र प्रदेश में सोमवार को पिछले पांच महीनों में कोविड-19 के सबसे कम 316 नये मामले सामने आए। नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,72,288 हो गयी है।

आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पांच और लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गयी जिससे प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ कर 7,038 हो गई है ।

बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में 5,626 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले