लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: अरुणाचल प्रदेश में 418, पुडुचेरी में 68 , अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में तीन नए मामले

By भाषा | Updated: July 22, 2021 13:45 IST

Open in App

ईटानगर /पुडुचेरी/पोर्ट ब्लेयर, 22 जुलाई अरुणाचल प्रदेश में एक दिन में कोविड- 19 के 418, पुडुचेरी में 68 और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में तीन नए मामले सामने आए।

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 418 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44,222 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बृहस्पतिवार को बताया कि एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 204 हो गई। राज्य में अभी 4,384 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। वहीं, 365 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 39,634 हो गई।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में आठ लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

पुडुचेरी में एक दिन में कोविड-19 के 68 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,20,003 हो गई।

पुडुचेरी के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि नए मामलों में से पुडुचेरी क्षेत्र में सर्वाधिक 59, कराईकल, यानम और माहे में तीन-तीन नए मामले सामने आए। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 955 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 147 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 808 लोग पृथक-वास में हैं।

कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में दो और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,783 हो गई। इस दौरान 72 और लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,17,265 हो गई। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 6.54 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7521 हो गई। ये तीन मामले हवाईअड्डे पर सामने आए।

केन्द्र शासित प्रदेश में विमान से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 संबंधी जांच कराना अनिवार्य है, जिसमें संक्रमित ना होने की पुष्टि के बाद ही उन्हें वहां से शहर में जाने दिया जाता है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 129 ही है।

केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 18 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। इनमें से 16 दक्षिण अंडमान जिले और दो उत्तर एवं मध्य अंडमान में उपचाराधीन हैं। निकोबार जिले में संक्रमण का कोई उपचाराधीन मामला नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश 2.62 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह की आबादी चार लाख है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?