लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : इंदौर में वयस्कों की 100 फीसद लक्षित आबादी को मिलीं टीके की दोनों खुराक

By भाषा | Updated: December 30, 2021 20:35 IST

Open in App

इंदौर, 30 दिसंबर मध्य प्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले ने नववर्ष के आगमन से ऐन पहले महामारी के खिलाफ टीकाकरण का अहम मुकाम हासिल कर लिया है।

अधिकारियों के मुताबिक साढ़े 11 महीनों के अभियान के बाद इंदौर में 18 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लक्षित लोगों को महामारी रोधी टीके की दोनों खुराक दे दी गई हैं।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग को यह उपलब्धि ऐसे वक्त हासिल हुई, जब इंदौर में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को लेकर बढ़ती चिंता के बीच कोविड-19 मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ रही है।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता ने बृहस्पतिवार को बताया, '' हमने जिले में 18 साल से ज्यादा उम्र के 28,07,558 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने का लक्ष्य तय किया था। इस लक्ष्य के विरुद्ध हम अब तक जिले के 28,18,304 वयस्कों को टीके की दोनों खुराक दे चुके हैं।''

उन्होंने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग के दलों ने 10 नवंबर से विशेष अभियान शुरू किया और ऐसे हजारों लोगों को ढूंढकर उन्हें कोविड-रोधी टीके लगाए जो खासकर इनकी दूसरी खुराक लेने में हिचक रहे थे।

जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया, ‘‘अलग-अलग तबके के लोगों की सुविधा को देखते हुए हम सुबह से लेकर रात तक टीकाकरण सत्र आयोजित कर रहे हैं।’’

गुप्ता ने बताया कि इंदौर ने साढ़े सात महीनों के अभियान के बाद 100 फीसद लक्षित आबादी को टीके की पहली खुराक देने का लक्ष्य 31 अगस्त को हासिल किया था।

अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से हुई थी और पहले दौर में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की खुराक दी गई थी।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 55 नये मामले मिलने के बाद जिले में महामारी के मरीजों की कुल तादाद बढ़कर 1,53,686 पर पहुंच गई है जिनमें से 1,395 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ