लाइव न्यूज़ :

वीडियो: कोटा में छात्र की छठी मंजिल से गिरकर मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा हादसा

By विनीत कुमार | Updated: February 3, 2023 20:44 IST

राजस्थान के कोटा से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। दरअसल, छठी मंजिल से गिरकर एक छात्र की मौत हो गई। पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोटा के जवाहर नगर इलाके में छात्रावास की छठी मंजिल से गिरकर छात्र की मौत।पश्चिम बंगाल से नीट की तैयारी के लिए कोटा आया था छात्र, बालकनी से गिरने से हुई मौत।मृतक छात्र की पहचान ईशांशु भट्टाचार्य के तौर पर हुई है, पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

कोटा: राजस्थान में कोटा के जवाहर नगर इलाके में एक छात्रावास की छठी मंजिल से गिरकर पश्चिम बंगाल के 20 साल के छात्र की मौत हो गयी। वह राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहा था। छात्र कैसे बालकनी से नीचे गिरा, यह पूरा वाकया सीसीटीवी में भी कैद हो गया है। 

बहरहाल, पुलिस ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। हादसे को लेकर अन्य छात्र भी हॉस्टल प्रशासन पर नाराजगी जता रहे हैं। मृतक छात्र की पहचान ईशांशु भट्टाचार्य के तौर पर हुई है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखता है कि एक बालकनी जैसे दिखने वाले हिस्से में चार छात्र खड़े हैं। कुछ देर बाद सभी जाने की तैयारी करते हैं। ईशांशु भी बाहर निकलने के लिए अपने चप्पल पहनने लगता है जो बालकनी पर लगे जालीनुमा खिड़की के पास रखे थे। एक जाली टूट हुई थी, जिसका सहारा ईशांशु चप्पल पहनने के लिए लेता है, और वह नीचे गिर जाता है।

सर्किल अधिकारी (सीओ) अमर सिंह ने बताया कि गिरने के बाद मौके पर ही ईशांशु की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी का रहने वाला भट्टाचार्य पिछले साल अगस्त में कोटा आया था और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। 

अमर सिंह ने कहा कि भट्टाचार्य अपने छात्रावास के तीन साथियों के साथ इमारत की छठी मंजिल की बालकनी में खड़ा बात कर रहा था। उन्होंने कहा कि आधी रात के आसपास, जब वे अपने कमरे में वापस जा रहे थे, तो भट्टाचार्य अपना संतुलन खो बैठा और गिर गया। अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल भेज दिया गया है और परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

टॅग्स :KotaRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम