लाइव न्यूज़ :

Kolkata Rape-Murder: विरोध प्रदर्शन के बीच RG कर मेडिकल कॉलेज में हिंसा, भीड़ ने की आगजनी और जमकर तोड़फोड़

By आकाश चौरसिया | Updated: August 15, 2024 08:10 IST

Kolkata Rape-Murder: आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच अचानक भीड़ घुसी और फिर जिसको जो मिला उससे डॉक्टरों को पीटा है। यही नहीं आधी रात को भीड़ ने आगजनी और जमकर तोड़फोड़ की।

Open in App
ठळक मुद्देआरजी कर मेडिकल कॉलेज में विरोध प्रदर्शन के बीच घुसी भीड़तोड़फोड़ की और डॉक्टरों को पीटाफिलहाल मामला सीबीआई को हाईकोर्ट के आदेश पर कोलकाता पुलिस ने सौंप दिया

Kolkata Rape-Murder: पश्चिम बंगाल की राजधानी में स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में पूरे पश्चिम बंगाल में हजारों की संख्या में महिलाओं ने बुधवार आधी रात को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस बीच घटनास्थल पर धरना दे रहें डॉक्टरों पर बाहर से आई एक भीड़ ने हमला कर दिया और यही नहीं जो मिला उसे पीटा, गाड़ियां तोड़ीं और पोस्टर को भी फाड़ दिया। हालांकि, पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला।

दूसरी ओर आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में विरोध प्रदर्शन ने उस समय नाटकीय मोड़ ले लिया जब बाहरी लोगों के एक समूह ने जबरन अस्पताल परिसर में प्रवेश किया। फिर कुछ अज्ञात युवकों ने कथित तौर पर तोड़फोड़ की। उन्होंने कथित तौर पर फर्नीचर तोड़ दिये और मीडियाकर्मियों पर हमला किया। 

कोलकाता के कई स्थानों सहित राज्य के छोटे शहरों और बड़े शहरों के प्रमुख इलाकों में विरोध प्रदर्शन रात 11:55 बजे शुरू हुआ। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए कहा, ‘‘हमें न्याय चाहिए’’। राज्य के अनेक जगहों पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा की खबर सामने आ रही हैं।

बेकाबू भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना के खिलाफ डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन के बीच भीड़ ने परिसर में प्रदर्शन स्थल, वाहनों और सार्वजनिक संपत्ति में तोड़फोड़ की।

अब इस मामले की जांच सीबीआई की एक स्पेशल टीम करने के लिए कोलकाता पहुंच गई और उसने तफ्तीश भी शुरू कर दी है। ज्वाइंट डायरेक्टर के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। टीम में फॉरेंसिक एक्सपर्ट और मेडिकल टीम भी शामिल है। जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। मुख्य आरोपी को सीबीआई को कोलकाता पुलिस ने सौंप दिया है।

टॅग्स :कोलकातापश्चिम बंगालMamta Banerjeeटीएमसीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?