लाइव न्यूज़ :

'मुझे लगा आप पुरानी ममता बनर्जी स्टाइल में दखल देंगी', कोलकाता रेप-मर्डर केस में सरकार के रुख से आहत हुए TMC सांसद ने दिया इस्तीफा

By आकाश चौरसिया | Updated: September 8, 2024 14:47 IST

Kolkata Rape-Muder Case: इस केस में बंगाल सरकार के फैसले और कार्रवाई से आहत होकर राज्यसभा सांसद और टीएमसी नेता ने संसद से और सक्रिय राजनीति से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। इस बात का जिक्र उन्होंने अपने पत्र में भी किया।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल सरकार के रुख से परेशान होकर राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा ममत बनर्जी को पुरानी स्टाइल के बारे में भी याद दिलायाकहा- पार्टी में बहुत से लीडर हैं, जो अधिग्रहण कर रहें और संपत्ति बना रहे हैं

Kolkata Rape-Muder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए रेप कांड पर ममता सरकार के एक्शन और लापरवाही से हैरान होते हुए टीएमसी सांसद जवाहर सिरकार ने पार्टी से संसद सदस्य और राजनीति से इस्तीफा का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने यह पत्र सीधे सीएम ममता बनर्जी के नाम लिखा और इसमें उन सभी बातों का जिक्र किया, जिसे लेकर पश्चिम बंगाल की जनता और जूनियर डॉक्टर सड़कों पर आ गए थे। हालांकि, उन्होंने ये भी बताया कि किस तरह से पंचायत स्तर के नेताओं और निगम स्तर पर लीडरों ने अकूत संपत्ति बनाई।  

ममता बनर्जी को लिखा पत्र

जवाहर सरकार ने ममता बनर्जी को लिखे पत्र में कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि आरजी कर अस्पताल में हुई दरिंदगी को लेकर वह तुरंत कोई ठोस कदम उठाएंगी। वह पुरानी ममता बनर्जी की तरह इस पर एक्शन लेंगी। लेकिन, उन्होंने तुरंत कोई कदम नहीं उठाया। कदम उठाया भी तो बहुत देर हो चुकी थी। उन्होंने उम्मीद जताई की राज्य में जल्द ही शांति बहाल होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा, आरजी कर अस्पताल में हुई भयानक घटना से पीड़ित हूं और ममत बनर्जी की पुरानी शैली में आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टर के साथ आपके सीधे हस्तक्षेप की उम्मीद कर रहा था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

जवाहर सरकार ने अपने पत्र में कहा कि कोलकाता में हो रहे विरोध प्रदर्शन ने बंगाल को झकझोर दिया है। वह टीएमसी सरकार के कुछ पसंदीदा लोगों और भ्रष्ट लोगों के अनियंत्रित दबंग रवैये के खिलाफ जनता के गुस्से का प्रतिबिंब है। 

टॅग्स :कोलकाताKolkata Policeटीएमसीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए