लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जान बचाकर भागता रहा पुलिस सहायक आयुक्त और बेरहमी से पीटती रही भीड़, नबन्ना अभियान के हिंसा वाला वीडियो आया सामने

By आजाद खान | Updated: September 14, 2022 10:54 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें यह देखा गया है कि कोलकाता पुलिस के सहायक आयुक्त पर भीड़ हमला कर रही है। वीडियो में अधिकारी को अपनी जान बचाते हुए भी देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।वीडियो में भीड़ द्वारा कोलकाता पुलिस के सहायक आयुक्त को पीटते देखा जा रहा है। यह घटना नबन्ना अभियान के दौरान घटी है।

कोलकाता: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें भाजपा द्वारा नबन्ना अभियान के दौरान कोलकाता पुलिस के सहायक आयुक्त पर हमला होते देखा जा रहा है। जारी वीडियो में यह देखा जा रहा है कि पुलिस सहायक आयुक्त भीड़ के बीच घिर जाता है और प्रदर्शनकारी उस पर लाठी-डंड़ो से वार कर रहे है। 

वीडियो में यह देखा जा रहा है कि पुलिस सहायक आयुक्त अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा है लेकिन प्रदर्शनकारी उसे दौड़ा-दौड़ा कर मार रहे है। इस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह घटना भाजपा द्वारा नबन्ना अभियान के दौरान घटी है। हालांकि लोकमत हिन्दी इस वीडियो की पुष्टी नहीं करता है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि भाजपा द्वारा नबन्ना अभियान के विरोध-प्रदर्शन के दौरान कोलकाता पुलिस सहायक आयुक्त एक भीड़ में फंस जाते है। इस दौरान भीड़ उन पर लाठी और डंडे से हमला करते नजर आ रही है। कुछ लोगों द्वारा पुलिस सहायक आयुक्त का कॉलर पकड़कर खिंचते हुए भी देखा गया है। 

वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि पुलिस सहायक आयुक्त अपनी जान बचाकर भाग रहे है फिर कुछ लोग उन्हें पकड़ लेते है और उन्हें जमीन पर लेटा कर पीटने लगते है। वायरल वीडियो में कुछ लोगों को उन्हें बचाते हुए भी देखा जा रहा है। 

नबन्ना अभियान के दौरान हिंसा की आई खबरे

आपको बता दें कि राज्य में भाजपा ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ नबन्ना अभियान चलाया था जिस दौरान कई जगहों से हिंसा की खबरें सामने आई है। खबरों के अनुसार, भाजपा प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक गाड़ी को फूक दिया है और कई पुलिस वालों को भी घायल किया है। 

वहीं दूसरी ओर भाजपा के कई प्रदर्शनकारी भी इस विरोध-प्रदर्शन और हिंसा में घायल हुए है।  ऐसे में इस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह घटना इसी हिंसा के दौरान घटी है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालवायरल वीडियोPoliceकोलकाताक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार