लाइव न्यूज़ :

कोलकाता नगर निगम चुनाव: वाम दल, कांग्रेस, भाजपा ने लगाए धांधली के आरोप

By भाषा | Updated: December 20, 2021 01:08 IST

Open in App

कोलकाता, 19 दिसंबर अपने राजनीतिक मतभेदों को परे रखते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के सदस्यों ने कोलकाता नगर निगम चुनाव के दौरान क्षेत्र के दो बूथ पर तृणमूल कांग्रेस द्वारा कथित धांधली के विरोध में रविवार को शहर के एक थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

उत्तरी कोलकाता के हाथीबागान इलाके में बर्टोला थाने के बाहर तीनों पार्टियों के कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी के झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन करने आए। उन्होंने मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की और दोनों बूथ पर दोबारा मतदान कराने की मांग की।

टीएमसी महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा, ‘‘विपक्षी दलों ने तृणमूल कांग्रेस और प्रशासन को बदनाम करने के लिए गठजोड़ किया है। उनका कोई एजेंडा नहीं है, लोगों से संपर्क टूट गया है और चुनाव में हार को लेकर आश्वस्त हैं।’’

कोलकाता नगर निगम (केएमसी) का चुनाव रविवार को हुआ। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि केएमसी चुनाव में टीएमसी ने डराने धमकाने की रणनीति अपनाकर और धांधली कर सभी विपक्षी दलों-भाजपा के साथ-साथ वाम मोर्चा और कांग्रेस के लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिए। भाजपा नेता अधिकारी ने कहा, ‘‘इसलिए, वे सभी लोकतंत्र की हत्या का विरोध करने के लिए एक साथ आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर