लाइव न्यूज़ :

केरल में भारी बारिश बरपा रही है कहर, कोच्चि हवाई अड्डा बंद, रेड अलर्ट जारी और 47 लोगों की हो चुकी मौत 

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 15, 2018 16:32 IST

मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में पानी घुस जाने के कारण यहां विमानों का परिचालन शनिवार तक बंद कर दिया गया है।

Open in App

तिरूवनंतपुरम /कोच्चि, 15 अगस्त:केरल में बुधवार को भी भारी बारिश से कोई राहत नहीं मिली है। बारिश की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। कई गांवों का शहरों से संपर्क टूट चुका है। साथ ही साथ बाढ़ जैसे हालात हैं। निचले इलाकों से लोग पलायनकर सुरक्षित जगह शरण ले रहे हैं।  राज्य के हालात देखते हुए पुणे से चार एनडीआरएफ की टीमें भेजी गई हैं, जोकि वहां रेस्क्यू ऑपरेशन कर लोगों को सुरक्षित निकालेंगी। मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में पानी घुस जाने के कारण यहां विमानों का परिचालन शनिवार तक बंद कर दिया गया है और राज्य के कई हिस्सों में ट्रेन सेवा ठप पड़ी हुई है। केरल के 14 जिलों में 12 में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

कोच्चि हवाई अड्डा पर 18 अगस्त तक विमानों का परिचालन बंद कर दिया गया है और विमानों को अन्य हवाई अड्डों पर जाने का निर्देश दिया गया है। इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइस जेट ने कोच्चि हवाई अड्डा से अपना परिचालन बंद करने की घोषणा की है।

मौसमवैज्ञानिक के मुताबिक, तिरूवनंतपुरम, कोल्लम, अलप्पुझा, पथनमथित्ता, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर और कोझिकोड जिलों में 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी आने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

उत्तर में कासरगोड से लेकर दक्षिण में तिरूवनंतपुरम तक सभी नदियां उफान पर है और मुल्लपेरियार सहित कई बांधों का फाटक खोल दिया है। मंगलवार शाम एक होटल पर मिट्टी का एक टीला गिर जाने के कारण मुन्नार में पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गयी। हालांकि छह अन्य को बचा लिया गया।

जिला प्रशासन ने बताया कि इसी तरह कोनडोट्टी में एक घर पर मिट्टी का बड़ा ढेर गिर जाने के कारण एक दंपत्ति की मौत हो गयी। एक अन्य घटना में त्रिशूर में एक तार की चपेट में आने से एक मछुआरे की मौत हो गयी।(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :केरल बाढ़मानसूनकेरलबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह