लाइव न्यूज़ :

जानिए क्या है पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट जो पुंछ हमले के लिए जिम्मेदार है, आतंकवाद के हाइब्रिड मोड का उपयोग करने के लिए है कुख्यात

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 22, 2023 17:57 IST

यह कुख्यात समूह 2019 में तत्कालीन राज्य जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद अस्तित्व में आया। राज्य से धारा 370 हटाने और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र के फैसले के खिलाफ इसने जम्मू-कश्मीर के मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए संगठन का रूप लिया।

Open in App
ठळक मुद्देयह कुख्यात समूह 2019 में तत्कालीन राज्य जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद अस्तित्व में आयापीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट को साल 2023 में जनवरी में यूएपीए के तहत एक आतंकवादी संगठन घोषित किया गयाइसे आतंकवाद के हाइब्रिड मोड का उपयोग करने के लिए जाना जाता है

Poonch Attack: जम्मू-कश्मीर में  सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला करने और चार जवानों की जान लेने की जिम्मेदारी पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने ली है। ये पहली बार नहीं था जब भारतीय सेना के वाहनों पर पीएएफएफ ने घात लगाकर हमला किया था। इससे पहले यह नागरिकों, सरकारी अधिकारियों, पुलिस कर्मियों और भारतीय बलों पर ऐसे कई हमलों को अंजाम दे चुका है। 

सैन्य अधिकारियों का तो ये मानना है कि यही वह संगठन है जिसने अक्तूबर 2021 में सेना के 9 जवानों की जान ली थी। पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट तुलनात्मक रूप से बाकी आतंकी संगठनों से नया है। लेकिन इसने जिस तरह से आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया है उससे सुरक्षा एंजेंसियां परेशानी में पड़ गई हैं।

पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) कब बना

यह कुख्यात समूह 2019 में तत्कालीन राज्य जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद अस्तित्व में आया। राज्य से धारा 370 हटाने और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र के फैसले के खिलाफ इसने जम्मू-कश्मीर के मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए संगठन का रूप लिया। रिपोर्टों से पता चलता है कि इसका गठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किया गया था। ये भी माना जाता है कि पीएएफएफ जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा का एक साझा समूह हो सकता है। 

पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट को साल 2023 में जनवरी में यूएपीए के तहत एक आतंकवादी संगठन घोषित किया गया। इसे आतंकवाद के हाइब्रिड मोड का उपयोग करने के लिए जाना जाता है। इसमें नागरिकों को आतंकवादी हमले को अंजाम देने के लिए अल्पावधि के लिए भर्ती किया जाता है और बाद में उन्हें सामान्य जीवन में वापस भेज दिया जाता है। इस खास रणनीति से आतंकी सशस्त्र बलों और न्याय प्रणाली का सामना करने से बच जाते हैं।

यह कुख्यात संगठन पने हमलों को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरे का उपयोग करता है और बाद में प्रचार के लिए फुटेज का उपयोग करता है। पीएएफएफ, द रेजिस्टेंस फ्रंट, यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट और गजनवी फोर्स सहित हाल ही में उभरे आतंकवादी संगठन हैं जिन्होंने सेना को परेशान किया है। पीएएफएफ और द रेसिस्टेंस फ्रंट जैसे समूह खुद को जेहादी नहीं कहते और अपनी गतिविधियों को सही ठहराने के लिए "कब्जे के खिलाफ प्रतिरोध" और "फासीवादी ताकतों" का विरोध जैसे शब्दों का उपयोग करते हैं।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाभारतीय सेनाUAPA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए