लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: जानिए, तुषार वेलापल्ली के बार में जिनसे वायनाड में राहुल गांधी का होगा सामना

By विनीत कुमार | Updated: April 4, 2019 14:30 IST

राज्य में सत्तारूढ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) ने पीपी सुनीर को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में यहां मुकाबला एक तरह से त्रिकोणीय हो गया है।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार दो सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अमेठी से वह पिछले तीन बार से सांसद हैं पर सभी की नजर केरल के वायनाड पर जा टिकी हैं, जिसे राहुल ने अपनी दूसरी सीट बनाई है। राहुल का सामना यहां एनडीए उम्मीदवार तुषार वेलापल्ली से होना है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कुछ दिन पहले ही तुषार के नाम की घोषणा की थी। तुषार भारत धर्म जन सेना (बीडीजेएस) से हैं जो केरल में बीजेपी की सहयोगी दल है।

कौन हैं तुषार वेलापल्ली

तुषार वेलापल्ली दरअसल वेलापल्ली नातेसन के बेटे हैं। नातेसन श्री नाराणयन धर्म पारीपलाना (एसएनडीपी) योगम के महासचिव हैं। यह संगठन इझावा समाज के लोगों की बेहतरी के लिए काम करता है। इझावा समाज एक पिछड़ी जाति है जिसकी राज्य में जनसंख्या काफी कम है। वायनाड में इझावा समुदाय के लोगों की अच्छी खासी संख्या है और हर चुनाव में इस समुदाय का असर भी नजर आता है।

राज्य में सत्तारूढ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) ने पीपी सुनीर को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में यहां मुकाबला एक तरह से त्रिकोणीय हो गया है। कई जानकार मान रहे हैं कि कांग्रेस का सामना मुख्य तौर पर यहां एनडीए से नहीं बल्कि वामदलों से है। 

हालांकि, राहुल ने इसे लेकर रक्षात्मक रवैया अपनाया है। राहुल ने गुरुवार को वायानाड से नामांकन भरने के बाद कहा कि वे पूरे चुनावी कैंपेन में सीपीएम के खिलाफ कोई बात नहीं कहेंगे। राहुल ने कहा, 'मैं जानता हूं कि सीपीएम में मेरे भाई और बहन अब मेरे खिलाफ हमला करेंगे लेकिन मैं उनके खिलाफ या सीपीएम के खिलाफ पूरे कैंपेन में कोई बात नहीं कहने जा रहा हूं।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव