लाइव न्यूज़ :

जानिए इतिहास के बारे मेंः विश्व एड्स दिवस, मादाम तुसाद का जन्म, सीमा सुरक्षा बल की स्थापना

By भाषा | Updated: December 1, 2019 07:05 IST

इनमें एक घटना कहने को तो मामूली सी है, लेकिन इसने इतना विशाल रूप धारण कर लिया कि इतिहास में जगह बना गई। दरअसल 1955 में रोजा पार्क्स नाम की एक अश्वेत महिला अलाबामा में एक बस में सफर कर रही थी और उसने एक श्वेत सहयात्री के लिए सीट छोड़ने से इंकार कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देएक दिसंबर : कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह है साल के अंतिम महीने का पहला दिन।भारत की पहली दैनिक यात्री विमान सेवा कलकत्ता और ढाका के बीच शुरू हुई।

एक दिसंबर आने के साथ ही साल के आखरी महीने की शुरुआत हो गई और इतिहास में यह दिन बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है।

इनमें एक घटना कहने को तो मामूली सी है, लेकिन इसने इतना विशाल रूप धारण कर लिया कि इतिहास में जगह बना गई। दरअसल 1955 में रोजा पार्क्स नाम की एक अश्वेत महिला अलाबामा में एक बस में सफर कर रही थी और उसने एक श्वेत सहयात्री के लिए सीट छोड़ने से इंकार कर दिया।

तत्कालीन सरकारी नियम-कायदे के खिलाफ आचरण करने के सिलसिले में उन पर जुर्माना लगाया गया। इस घटना का जमकर विरोध हुआ और मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में अश्वेत समुदाय के लोगों ने 381 दिन तक बसों का बायकॉट किया।

1640 : पुर्तगाल की 60 वर्ष की गुलामी के बाद स्पेन स्वतंत्र हुआ।

1761 : मोम के पुतलों के संग्रहालय बनाने वाली मादाम तुसाद का जन्म।

1886 : राजा महेन्द्र प्रताप का जन्म।

1933 : भारत की पहली दैनिक यात्री विमान सेवा कलकत्ता और ढाका के बीच शुरू हुई।

1955 : अश्वेत महिला रोजा पार्क्स ने एक श्वेत सहयात्री के लिए सीट खाली करने से इंकार किया। यह मामला बाद में बहुत गर्माया।

1959 : दुनिया के 12 देशों ने अंटार्कटिक संधि पर हस्ताक्षर करके अंटार्कटिक महाद्वीप को तमाम सैन्य गतिविधियों से मुक्त कर वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

1959 : बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।

1963 : नगालैंड भारत का 16वां राज्य बना।

1965 : सीमा सुरक्षा बल की स्थापना।

1973 : इज़राइल के संस्थापक डेविड बेन गुरियन का निधन। इज़राइल में ध्वज आधे झुकाए गए।

1987 : अफ़ग़ानिस्तान में नये संविधान के अनुसार डाक्टर नजीबुल्ला को देश का राष्ट्रपति चुना गया।

1988ः पहला एड्स विरोधी दिवस मनाया गया।

1988 : बांग्लादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत, पांच लाख लोग बेघर हुए।

1990 : विजयलक्ष्मी पंडित का देहरादून में निधन।

1990 : ब्रिटेन और फ्रांस ,के बीच सुरंग बनाकर विश्व के इन दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ा गया।

2002 : आस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड को लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी। 

टॅग्स :हिस्ट्रीपश्चिम बंगालबांग्लादेशएड्सऑस्ट्रेलियाफ़्रांसब्रिटेनखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण