लाइव न्यूज़ :

किशनगंज विधानसभा उपचुनाव: ओवैसी की पार्टी AIMIM ने पहली बार बिहार में जीत दर्ज की, बीजेपी को किया पराजित

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 24, 2019 14:24 IST

किशनगंज में एआईएमआईएम के कमरुल होदा ने बीजेपी की स्वीटी सिंह को हराया है। वहीं, जदयू को बेलहर में हार का सामना करना पड़ा है।

Open in App

बिहार विधानसभा उपचुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी का बिहार में खाता खुला है। किशनगंज में एआईएमआईएम के कमरुल होदा ने बीजेपी की स्वीटी सिंह को हराया है। वहीं, जदयू को बेलहर में हार का सामना करना पड़ा है। सिमरी बख्तियारपुर में राजद के जफर आलम को जीत मिली है। उन्होंने जदयू के अरुण कुमार को हराया।अप्रैल-मई 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में समस्तीपुर सीट से लोजपा के रामचंद्र पासवान को जीत मिली थी। लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान का निधन होने के चलते समस्तीपुर में उपचुनाव हुआ। यहां से एनडीए के उम्मीदवार प्रिंस राज (रामचंद्र पासवान के बेटे) और कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. अशोक कुमार के बीच मुकाबला है। प्रिंस आगे चल रहे हैं।

उपचुनाव में 51 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 21 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद मतपेटियों में बंद हो गया था। विधानसभा उपचुनाव की मतगणना की तैयारियों के बीच सभी केंद्रों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। मतगणना स्थल के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं।

 

टॅग्स :उपचुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019बिहारकिशनगंज
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos