लाइव न्यूज़ :

PM Kisan: किसान क्रेडिट कार्ड के लिए ऐसे करें अप्‍लाई, बहुत ही कम रेट पर खेती के लिए आसानी से मिलेगा लोन

By स्वाति सिंह | Updated: December 26, 2020 13:29 IST

किसान क्रेडिट कार्ड फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। वेबसाइट में फॉर्मर टैब की दाईं तरफ डाउनलोड किसान क्रेडिट फार्म का विकल्प दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम किसान योजना के ताहत 2000 रुपए की 7वीं किस्‍त आने लगी है। केंद्र की मोदी सरकार ने 25 दिसंबर को इसे जारी कर दिया है।पीएम किसान स्कीम की वेबसाइट पर किसान क्रेडिट कार्ड फार्म दिया गया है।

पीएम किसान योजना के ताहत 2000 रुपए की 7वीं किस्‍त आने लगी है। केंद्र की मोदी सरकार ने 25 दिसंबर को इसे जारी कर दिया है। इसके साथ आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत 2.5 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लोन देने का ऐलान भी पहले हुआ है। ऐसे में कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लिंक कर दिया गया है। इससे किसानों को आसान किस्‍तों और कम ब्‍याज पर कर्ज मिलेगा।

पीएम किसान स्कीम की वेबसाइट पर किसान क्रेडिट कार्ड फार्म दिया गया है। इसमें निर्देश है कि बैंक सिर्फ 3 दस्तावेज लें और उसके आधार पर ही लोन दें। किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो ली जाएगी। इसके साथ ही शपथ पत्र देना होगा जिसमें यह बताना होगा कि किसी दूसरे बैंक से कर्ज तो नहीं लिया। मौजूदा समय में लगभग 6.67 करोड़ सक्रिय केसीसी खाते हैं। को-ऑपरेटिव बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया,  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया  

किसान क्रेडिट कार्ड फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। वेबसाइट में फॉर्मर टैब की दाईं तरफ डाउनलोड किसान क्रेडिट फार्म का विकल्प दिया है। यहां से फॉर्म को प्रिंट करें और भरकर नजदीकी बैंक में जाकर जमा कर सकते हैं। सरकार ने कार्ड की वैलिडिटी पांच साल रखी है।  

किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों को 3 लाख रुपये तक का लोन मुहैया कराया जाता है। वैसे तो लोन पर ब्याज दर 9 फीसदी है, लेकिन किसान क्रेडिट कार्ड पर सरकार दो फीसदी की सब्सिडी देती है। इस तरह किसान क्रेडिट कार्ड पर किसान को 7 फीसदी की दर से लोन मिलता है।  

टॅग्स :किसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur Farmers Protest: आओ बनाएं आंदोलन को जन आंदोलन!

भारतMaharashtra Farmers Protest: आंदोलन के स्वरूप को लेकर सहमति बननी चाहिए, हजारों वाहन 30 घंटे से ज्यादा फंसे

भारतमहाराष्ट्र विधानमंडलः किसानों को आसानी से मिला कर्ज लौटाएगा कौन?, 18.81 करोड़ किसान पर 3235747 करोड़ रुपए का कर्ज

कारोबारLatur Maharashtra Farmer Couple: किसानों की त्रासदी का जिम्मेदार कौन?, खुद बैल बन गए!

भारतसंयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों से 28 मार्च को देशभर में विरोध-प्रदर्शन करने का आह्वान किया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर