लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को एक और झटका, कीर्ति आजाद छोड़ेंगे पार्टी, टीएमसी में शामिल होने की अटकलें

By विनीत कुमार | Updated: November 23, 2021 11:46 IST

कीर्ति आजाद कांग्रेस छोड़ आज तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। दिल्ली में शाम 5 बजे वे टीएमसी की सदस्यता लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकीर्ति आजाद आज कांग्रेस छोड़ टीएमसी में शामिल हो सकते हैं, सूत्रों के हवाले से खबर।ममता बनर्जी भी इन दिनों दिल्ली में हैं, उनसे मुलाकात के बाद तृणमूल में शामिल होंगे कीर्ति आजाद।भाजपा से 2015 में निलंबित किए जाने के बाद कीर्ति आजाद 2018 में कांग्रेस से जुड़े थे।

नई दिल्ली: कांग्रेस को एक झटका आज लग सकता है। सूत्रों के अनुसार पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और नेता कीर्ति आजाद आज कांग्रेस छोड़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे कीर्ति आजाद टीएमसी की सदस्यता लेंगे।

कीर्ति आजाद को 23 दिसंबर 2015 को भाजपा से निलंबित किया गया था। दरअसल दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर कीर्ति आजाद ने तब खुलकर अरुण जेटली पर निशाना साधा था। जेटली तब देश के वित्त मंत्री भी थे। आजाद उस घटनाक्रम के बाद 2018 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

कीर्ति आजाद तीन बार रहे हैं लोकसभा सांसद

क्रिकेटर से नेता बने आजाद बिहार के दरभंगा से तीन बार लोकसभा के लिए चुने गए। उन्होंने 2014 का आम चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ा था। आजाद 1983 में विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे थे।

दिलचस्प ये है कि कीर्ति आजाद के तृणमूल में जाने की खबर उस समय आई है कि जब ममता बनर्जी आज दिल्ली के दौरे पर हैं। ममता 25 नवंबर तक दिल्ली में रहेंगी। सूत्रों के मुताबिक ममता से मुलाकात के बाद कीर्ति आजाद टीएमसी में शामिल हो सकते हैं।

साल 2019 में कीर्ति आजाद ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा पर हार गए। उन्हें बीच में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पीएम मोदी से मिलेंगी ममता बनर्जी

ममता बनर्जी का दिल्ली दौरा संसद के शीतकालीन सत्र से कुछ दिन पहले हो रहा है। संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होने वाला है। ममता अपने दिल्ली दौरे के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राज्य के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगी।

बनर्जी ने इस साल जुलाई में भी दिल्ली का दौरा किया था। बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा था। दिल्ली की अपनी अंतिम यात्रा के दौरान भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

टॅग्स :कीर्ति आजादकांग्रेसममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम