लाइव न्यूज़ :

किरीट सोमैया ने हमले के बाद लगाया बड़ा आरोप, बोले- शिवसेना मुझे मारना चाहती है

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 7, 2022 17:22 IST

किरीट सोमैया ने घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि पुणे नगर निगम में 'शिवसेना का इरादा उन्हें मारने का था'। इसके साथ ही वो पुलिस से मांग करे हैं कि इस मामले में पुणे के शिवसेना अध्यक्ष संजय मोरे सहित 8 शिवसैनिकों को तत्काल गिरफ्तार करे।

Open in App
ठळक मुद्देकिरीट सोमैया का आरोप पुणे नगर निगम में 'शिवसेना का इरादा उन्हें मारने का था'किरीट ने शिवसेना सांसद संजय राउत के मित्र सुजीत पाटकर पर लगाया है घोटाले का आरोपसोमैया ने कहा, माफिया सेना मुझे ठाकरे सरकार के घोटालों का पर्दाफाश करने से रोक नहीं सकती

मुंबई: भाजपा नेता किरीट सोमैया ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि शिवसेना उनकी हत्या कराना चाहती है। पुणे की संचेती अस्पताल से छुट्टी पाने के बाद घर जाते हुए सोमैया ने कहा कि पुणे नगर निगम कैंपस  "शिवसेना के गुंडों" ने उनपर कथित तौर पर "जनलेवा हमला" किया।

किरीट सोमैया पर हुए इस हमले के मामले में पुणे पुलिस ने 5 फरवरी को उनके साथ मारपीट करने के आरोप में भीड़ पर केस दर्ज किया है, जिसमें 60 से 70 लोगों के शामिल होने का आनुमान जताया जा रहा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है लेकिन इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

घटना के संबंध में किरीट सोमैया का कहना है कि वह हमले का शिकार उस वक्त हुए जब वो नगर निगम में "फर्जी दस्तावेज" के आधार पर जंबो कोविड अस्पताल ​चलाने के लिए अनुबंध प्राप्त करने वाली कंपनी के खिलाफ शिकायत करने नगरपालिका आयोग और मेयर को आवेदन देने गये थे।

सोमैया ने घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि पुणे नगर निगम में 'शिवसेना का इरादा उन्हें मारने का था'। इसके साथ ही वो कहते हैं कि पुलिस पुणे के शिवसेना अध्यक्ष संजय मोरे सहित उन 8 शिवसैनिकों को गिरफ्तार करें, जिन्होंने मुझे जान से मारने की कोशिश की। इसके साथ ही सोमैया ने इस मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत के मित्र सुजीत पाटकर पर कोविड केंद्र के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया।

किरीट सोमैया का आरोप है कि संजय राउत के मित्र सुजीत पाटकर की कंपनी लाइफलाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विसेज इस घोटाले में शामिल है और वह उसी के खिसाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुणे नगर निगम गये थे। इसके साथ ही भाजपा नेता किरीट सोमैया शिवसेना पर जबरदस्त हमला करते हुए कहते हैं कि माफिया सेना मुझे ठाकरे सरकार के घोटालों का पर्दाफाश करने से रोक नहीं सकती है। 

वही दूसरी ओर इस मामले में जानकारी देते हुए शिवाजीनगर थाने के निरीक्षक विक्रम गौड़ ने कहा कि किरीट सोमैया के साथ तब मारपीट हुई जब वो पुणे में एक जंबो कोविड​​​​-19 अस्पताल के अनुबंध नियमों में कथित अनियमितताओं की शिकायत करने के लिए पुणे नगर निगम के दफ्तर में गये हुए थे। आईपीसी की धारा 143, 147, 149, 341, 336, 337, 323, 504 के तहत सोमैया पर हुए हमले में मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :शिव सेनामहाराष्ट्रKirit Somaiyaसंजय राउतShiv Sena-BJPBJPPune PolicePune
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार