लाइव न्यूज़ :

कानून मंत्री के पद से हटाए गए किरेन रिजिजू, मिला पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, बोले- यह शिफ्टिंग कोई सजा नहीं है...

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 19, 2023 16:15 IST

Open in App
ठळक मुद्देकिरेन रिजिजू ने शुक्रवार को पृथ्वी विज्ञान मंत्री का पदभार ग्रहण किया।उन्होंने कहा कि कानून मंत्रालय से नए विभाग में उनका स्थानांतरण कोई सजा नहीं बल्कि सरकार की एक योजना है।रिजिजू ने अपने पिछले मंत्रालय के बारे में सवालों का जवाब देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वे अब प्रासंगिक नहीं हैं।

नई दिल्ली: किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को पृथ्वी विज्ञान मंत्री का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि कानून मंत्रालय से नए विभाग में उनका स्थानांतरण कोई सजा नहीं बल्कि सरकार की एक योजना है। यही नहीं, किरेन रिजिजू ने अपने पिछले मंत्रालय के बारे में सवालों का जवाब देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वे अब प्रासंगिक नहीं हैं।

विपक्ष के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, "विपक्ष मेरी आलोचना जरूर करेगा...विपक्ष मेरे खिलाफ बोल रहा है, यह कोई नई बात नहीं है...यह शिफ्टिंग कोई सजा नहीं है, यह सरकार की योजना है, यह पीएम मोदी का विजन है..." रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "क्या गलत हो गया? क्या बड़बोलेपन ने कार्यपालिका और न्यायपालिका को युद्ध के रास्ते पर खड़ा कर दिया?" 

उन्होंने आगे कहा, "झूठ बोलने और इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने की उनकी आदत को देखते हुए, 2 रुपये ट्रोल मंत्रालय का नेतृत्व करना भी एक अच्छा विकल्प होता!" रिजिजू को पद से हटाए जाने के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, "दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली पार्टी एक पूर्णकालिक कानून मंत्री को भी फाइन नहीं दे पाती।" 

उन्होंने कहा, "यह न केवल सत्ता पक्ष में प्रतिभा की कमी को दर्शाता है, बल्कि सरकार की अक्षमता को भी दर्शाता है।"

टॅग्स :किरेन रिजिजूMinistry of Law and Justice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव किया पेश

भारतसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से मुलाकात और 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग,  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह

भारतक्या कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर के चैंबर में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को अपशब्द कहे? वायरल वीडियो में बहस करते दिखे?

भारतविपक्षी महिला सांसदों ने क्यों किया पीएम मोदी की कुर्सी का घेराव? संसद का नया वीडियो आया सामने

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' बहुत आगे?, बजट की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील