लाइव न्यूज़ :

खट्टर ने केंद्रीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं सहायता प्रणाली (सीएसईआरसी) 'डायल 112' की शुरुआत की

By भाषा | Updated: July 12, 2021 17:14 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 जुलाई हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को राज्य की केंद्रीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं सहायता प्रणाली (सीएसईआरसी) 'डायल 112' की शुरुआत की।

खट्टर ने सेवा शुरू करने से पहले पंचकूला में कहा कि सीएसईआरसी का केंद्रीकृत टेलीफोन नंबर पुलिस, अग्नि, स्वास्थ्य, सड़क दुर्घटनाओं और किसी भी अन्य आपात स्थिति से संबंधित आपात शिकायतों के लिए होगा।

इस अवसर पर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, राज्य विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव भी मौजूद थे। इस दौरान खट्टर और विज ने पंचकूला से मोबाइल डेटा टर्मिनल से लैस 630 आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने पंचकूला में नवनिर्मित अत्याधुनिक राजकीय आपात प्रतिक्रिया केन्द्र (एसईआरसी) का भी उद्घाटन किया, जो राज्य की 'डायल 112' परियोजना का मुख्य केंद्र है।

खट्टर ने कहा कि इस नयी प्रतिक्रिया प्रणाली की शुरुआत के साथ, मौजूदा आपातकालीन नंबर जैसे 100 (पुलिस), 101 (अग्नि), और 108 (एम्बुलेंस) को एकीकृत टोल फ्री नंबर 112 में एकीकृत किया जाएगा।

विज ने कहा कि 300 करोड़ रुपये से अधिक के बजट के साथ निष्पादित प्रणाली को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह पूरे हरियाणा में औसतन 15 से 20 मिनट में संकटग्रस्त नागरिकों को कम के समय में प्रतिक्रिया देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर