लाइव न्यूज़ :

दो हजार रुपये के नोट वापस लेने को लेकर खड़गे का मोदी पर तंज, जापान यात्रा को लेकर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 20, 2023 18:26 IST

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 2,000 रुपए के नोटों को बंद करने की घोषणा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया।

Open in App
ठळक मुद्देखड़गे ने कहा कि हर बार जब पीएम जापान यात्रा पर जाते हैं, तो वे नोटबंदी की अधिसूचना जारी करते हैं।खड़गे ने कहा कि वह जब भी जापान जाएंगे तो 'नोटबंदी' का नोटिफिकेशन जारी कर जाएंगे।आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोट को सितंबर 2023 के बाद चलन से बाहर करने की शुक्रवार को घोषणा की।

बेंगलुरु: कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 2,000 रुपए के नोटों को बंद करने की घोषणा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि हर बार जब पीएम जापान यात्रा पर जाते हैं, तो वे नोटबंदी की अधिसूचना जारी करते हैं। खड़गे ने ये टिप्पणी कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में सिद्धारमैया और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में सभा के संबोधन के दौरान की।

इस कदम के लिए पीएम को निशाना बनाते हुए खड़गे ने दावा किया कि केंद्रीय बैंक के फैसले से जनता को एक और परेशानी होगी जैसे 2016 में 500 और 1,000 रुपए के नोटों के विमुद्रीकरण के दौरान हुई थी। खड़गे ने कहा, "मोदी ने एक और नया फरमान जारी किया है। वह जब भी जापान जाएंगे तो 'नोटबंदी' का नोटिफिकेशन जारी कर जाएंगे। पिछली बार जब वे जापान गए थे तो उन्होंने 1,000 के नोट की बंदी की थी।" 

उन्होंने आगे कहा कि इस बार जब वो गए हैं तो उन्होंने 2,000 के नोट की बंदी की है। वह (प्रधानमंत्री) नहीं जानते कि इससे देश को फायदा होगा या नुकसान। मोदी जो 'नोटबंदी' करते रहे हैं और इस बार भी की है, वह लोगों को परेशान कर रहे हैं। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2,000 रुपये के नोट को सितंबर 2023 के बाद चलन से बाहर करने की शुक्रवार को घोषणा की। 

इस मूल्य के नोट को बैंकों में 23 मई से जाकर बदला जा सकता है। आरबीआई ने शाम को जारी एक बयान में कहा कि अभी चलन में मौजूद 2,000 रुपये के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। आरबीआई ने बैंकों को 30 सितंबर तक ये नोट जमा करने एवं बदलने की सुविधा देने को कहा है। बैंकों में 23 मई से 2,000 रुपये के नोट बदले जा सकेंगे। हालांकि एक बार में सिर्फ 20,000 रुपये मूल्य के नोट ही बदले जाएंगे।

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर