लाइव न्यूज़ :

केरल की मुख्यधारा की पार्टियों में तालिबान को समर्थन देने की होड़ : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: September 4, 2021 18:13 IST

Open in App

भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने शनिवार को आरोप लगाया कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से राज्य की मुख्यधारा की पार्टियों में उसे समर्थन देने की होड़ लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसी देश में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से सत्तारूढ़ माकपा नीत एलडीएफ (वाम लोकतांत्रिक मोर्चा) और कांग्रेस नीत विपक्षी यूडीएफ (संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा) अलग तरह की राजनीति कर रही है। सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि जिन्होंने तालिबान के समर्थन का रुख अपनाया,वे वहीं हैं, जो वर्ष 1921 में राज्य में हुए मोपला दंगों पर लीपा-पोती करने कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ केरल में, मुख्य धारा की पार्टियां तालिबान का समर्थन करने के लिए एक दूसरे से होड़ कर रही हैं। राज्य में नेता दूध और शहद देकर धार्मिक उग्रवाद का पोषण कर रहे हैं।’’ राज्य की वाम सरकार और यहां की पुलिस पर हमला करते हुए भाजपा नेता कहा कि उनके ‘गैरजिम्मेदाराना’ रुख की वजह से राज्य में चरपंथी शक्तियों की ताकत बढ़ रही है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के युवाओं की बिना लाइसेंसी हथियार के साथ राज्य में हाल में हुई गिरफ्तारी को ‘गंभीर’ करार दिया। राज्य में इस बात को लेकर बहस चल रही है कि वर्ष 1921 में राज्य के उत्तरी हिस्से में शुरु हुआ मालाबार विद्रोह उर्फ ‘मोपला (मुस्लिम) विद्रोह ब्रिटिश सरकार के खिलाफ विद्रोह था या सांप्रदायिक दंगा। ऐसे में सुरेंद्रन के बयान को अहम माना जा रहा है। माकपा ने इसे सामंतवादी जमींदारों के शोषण के खिलाफ सबसे संगठित विरोध करार दिया है, जबकि कांग्रेस ने इसे साम्राज्यवादी ताकतों के खिलाफ आंदोलन बताया है। इसके उलट भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने इसे भारत में तालिबानी मानसिकता का पहला प्रदर्शन करार दिया है। भाजपा और आरएसएस ने वाम दलों और कांग्रेस द्वारा इसे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के हिस्से के रूप में देखे जाने का विरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"