लाइव न्यूज़ :

Kerala Village: इस गांव में था टाइगर का 'आतंक', दो दिन में 4 गाय का शिकार, ऐसे पकड़ में आया

By धीरज मिश्रा | Updated: June 24, 2024 15:57 IST

Kerala Village: टाइगर(बाघ) के आतंक से केरल के एक गांव में रहने वाले किसान और ग्रामीण काफी परेशान थे।

Open in App
ठळक मुद्देजाल में फंसा दो दिन में चार गाय का शिकार करने वाला टाइगर वन विभाग ने फैलाया था जाल टाइगर को बेहतर इलाज के लिए चिड़ियाघर शिफ्ट किया जाएगा

Kerala Village: टाइगर(बाघ) के आतंक से केरल के एक गांव में रहने वाले किसान और ग्रामीण काफी परेशान थे। क्योंकि, एक तरफ जहां उन्हें टाइगर से अपनी जान की चिंता सता रही थी, वहीं दूसरी तरफ अपने मवेशियों की। क्योंकि, गांव में जिस टाइगर के आतंक से पूरा गांव कांप रहा था। वह टाइगर बीते दो दिनों में चार गाय को अपना शिकार बना चुका था।

हालांकि, ग्रामीणों ने सोमवार सुबह राहत की सांस ली। जब उन्हें वन विभाग के द्वारा सूचना दी गई कि टाइगर को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए पकड़ लिया गया है और अब ग्रामीणों को किसी बात का खतरा नहीं है। 

क्या कहा वन विभाग ने

वन विभाग के अनुसार,  'थोलपेट्टी 7' के रूप में पहचाने जाने वाले बाघ ने यहां के निकट केनिचिरा क्षेत्र में आतंक मचा रखा था, जिसने दो दिनों में चार गायों को मार डाला। वन विभाग के द्वारा टाइगर रविवार रात करीब 11 बजे वन विभाग द्वारा बिछाए गए जाल में फंस गया।

अधिकारियों के अनुसार, बाघ उन गौशालाओं में पहुंच गया, जहां उसने हाल ही में मवेशियों पर हमला किया था। यह वहां रखे गए जाल में फंस गया। वन विभाग ने टाइगर की प्राथमिक जांच की है। जिससे पता चला है कि उसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होने का संदेह है।

सूत्रों ने बताया कि वन विभाग के लिए इसे जंगल में छोड़ना आसान नहीं होगा, क्योंकि बाघ शिकार करने के लिए पर्याप्त स्वस्थ नहीं है। अधिकारी इस बात पर भी विचार कर रहे हैं कि बाघ को आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने के बाद राज्य के किसी चिड़ियाघर में स्थानांतरित किया जाए। 

किसानों को मिलेगा मुआवजा

वन अधिकारियों ने कहा कि बाघ के हमले में गायों को खोने वाले किसानों को मुआवजे के तौर पर 30,000 रुपये अग्रिम दिए जाएंगे। हालांकि, गायों के शवों पर पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाकी राशि उन्हें सौंप दी जाएगी।

टॅग्स :केरलचिड़ियाघरFarmersकिसान आत्महत्याFarmers' Association of India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील