लाइव न्यूज़ :

केरल ट्रेन आगजनीः डीजीपी ने अपराध शाखा को जांच विवरण NIA को सौंपने का दिया निर्देश, 3 लोगों की हुई थी मौत

By अनिल शर्मा | Updated: April 22, 2023 14:03 IST

केरल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल कांत ने गुरुवार को जारी एक आदेश में कहा कि भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, रेलवे अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज अपराध के मामले को तत्काल प्रभाव से एनआईए की कोच्चि इकाई को स्थानांतरित करने की मंजूरी दे दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल कांत ने गुरुवार इस बाबत आदेश जारी किया।मामले को तत्काल प्रभाव से एनआईए की कोच्चि इकाई को स्थानांतरित करने की मंजूरी दे दी गई है। इस घटना में नौ लोग झुलस गए थे, जबकि बच्चे सहित तीन लोग पटरियों पर मृत पाए गए थे।

तिरुवनंतपुरमः  राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा हाल ही में हुए केरल ट्रेन आगजनी की घटना की जांच अपने हाथ में लेने के बाद राज्य के पुलिस प्रमुख ने अपराध शाखा को जांच विवरण जांच एजेंसी को सौंपने का निर्देश दिया है। मालूम हो कि इस मामले की जांच अब एनआईए कर रही है। 

केरल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल कांत ने गुरुवार को जारी एक आदेश में कहा कि भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, रेलवे अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज अपराध के मामले को तत्काल प्रभाव से एनआईए की कोच्चि इकाई को स्थानांतरित करने की मंजूरी दे दी गई है।

इस आदेश में कहा गया है कि जांच अधिकारी मलप्पुरम की अपराध शाखा के अधीक्षक को निर्देश दिया जाता है कि वह समय से पहले "सीडी फाइल, मामले से जुड़े रिकॉर्ड आदि" एनआईए को सौंप दें। इस महीने की शुरुआत में कोझिकोड जिले में ट्रेन में आग लगने की घटना में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी।

दो अप्रैल की रात को, अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन में आरोपी शाहरुख सैफी ने अपने सह-यात्रियों को आग लगा दी थी। यह ट्रेन तब कोझिकोड में एलाथुर के पास कोरापुझा पुल पर पहुंची थी। इस घटना में नौ लोग झुलस गए थे, जबकि बच्चे सहित तीन लोग पटरियों पर मृत पाए गए थे। पुलिस को आशंका है कि वे आग से बचने के प्रयास में गिर गए होंगे। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :केरलएनआईएKerala Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?