लाइव न्यूज़ :

बुर्के में घूमते पकड़ा गया मंदिर का पुजारी, जानिए क्या है ये पूरा माजरा

By भाषा | Updated: October 9, 2022 14:49 IST

मामला केरल के कोझिकोड जिले का है। यहां कुछ लोगों ने बुर्का पहनकर संदिग्ध तरीके से घूम रहे एक पुजारी को पकड़ा। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Open in App

कोझिकोड (केरल):  कोझिकोड जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां लोगों ने एक ऐसे पुजारी को पकड़ा जो बुर्का पहन कर घूम रहा था। सामने आई जानकारी के अनुसार कोझिकोड के कोयिलैंडी में बुर्का पहनकर संदिग्ध तरीके से घूम रहे मंदिर के पुजारी को कुछ लोगों ने पकड़ा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने रविवार को बताया कि जिष्णु नंबूथिरी (28) को ऑटो चालकों ने सात अक्टूबर को कोयिलैंडी जंक्शन पर पकड़ा था। उन्होंने कहा, ''आम लोगों ने पुजारी को बुर्के में घूमते हुए देखने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। हालांकि, पुजारी के खिलाफ किसी तरह के अपराध की कोई शिकायत नहीं थी। इसलिए, परिजनों के थाने पहुंचने के बाद हमने उसे जाने की अनुमति दे दी।''

कोयिलैंडी में मेप्पयूर के पास स्थित मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बताया कि उसने बुर्का इसलिए पहना था, क्योंकि वह चेचक से पीड़ित है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में चेचक का कोई निशान नहीं मिला। पुलिस ने पुजारी का नाम, पता और अन्य जानकारी की पड़ताल के बाद उसे छोड़ दिया। 

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

क्राइम अलर्टजमानत पर छूटे आरोपी अलुवा अतुल की कार का हमलावर ने किया पीछा, 5 लोगों ने हथियार से शीशे तोड़े और बाहर खींचकर काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप