लाइव न्यूज़ :

केरल पुलिस कोविड-19 सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाने वाले लोगों को पकड़ेगी

By भाषा | Updated: April 25, 2021 13:19 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 25 अप्रैल केरल पुलिस ने कोविड-19 महामारी के संबंध में सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाने वालों का पता लगाने के लिए ‘साइबर गश्त’ की शुरुआत की है जिसके बाद सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी।

पुलिस महानिदेशक लोकनाथ बेहरा ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर ऑनलाइन मंचों के माध्यम से झूठ फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए कुछ लोग कोविड-19 को लेकर अप्रामाणिक और अवैज्ञानिक सामग्री का प्रचार कर रहे हैं।

पुलिस महानिदेशक ने कहा, ‘‘ सिर्फ फर्जी खबरें बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें साझा करना भी अपराध है।”

बेहरा ने कहा कि इस तरह की कई घटनाएं संज्ञान में आई हैं, लिहाजा पुलिस मुख्यालय में ‘हाई-टेक’ अपराध जांच प्रकोष्ठ और साइबर डोम को सोशल मीडिया पर सख्त साइबर गश्त करने का निर्देश दिया गया है ताकि वे उन लोगों को पकड़ सकें जो ऐसी झूठी खबरें और संदेश गढ़ रहे हैं और साझा कर रहे हैं।

केरल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26,685 नए मामले सामने आए और संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1.98 लाख हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?