लाइव न्यूज़ :

केरल: विपक्ष ने गवर्नर-CPIM पर लगाया 'अपवित्र गठबंधन' का आरोप, विधानसभा से किया वॉकआउट

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 18, 2022 10:50 IST

केरल में विपक्षी दल के सदस्यों ने "राज्यपाल और सत्तारूढ़ दल सीपीआईएम के बीच अपवित्र गठबंधन" का आरोप लगाते हुए विधानसभा से वॉकआउट करने के बाद विधानसभा हॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में विपक्षी दल के सदस्यों ने "राज्यपाल और सत्तारूढ़ दल सीपीआईएम के बीच अपवित्र गठबंधन" का आरोप लगायाविपक्ष ने आरोप लगाते हुए विधानसभा से वॉकआउट करने के बाद विधानसभा हॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया

तिरुवनंतपुरम: केरल में विपक्षी दल के सदस्यों ने राज्यपाल और सत्तारूढ़ दल सीपीआईएम के बीच अपवित्र गठबंधन का आरोप लगाया है। ऐसे में शुक्रवार को सदस्यों ने "राज्यपाल और सत्तारूढ़ दल सीपीआईएम के बीच अपवित्र गठबंधन" का आरोप लगाते हुए राज्य विधानसभा से वॉकआउट करने के बाद विधानसभा हॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने विधानसभा के बजट सत्र को संबोधित करने के लिए सदन में पहुंचने के तुरंत बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के खिलाफ "वापस जाओ" के नारे लगाने शुरू कर दिए। विरोध प्रदर्शन के दौरान गवर्नर गो बैक के पोस्टर भी नजर आए। यही नहीं, केरल विधानसभा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विपक्षी दल के सदस्य वॉकआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति गोपीनाथ रवींद्रन की पुनर्नियुक्ति और केरल लोकायुक्त अधिनियम, 1999 में संशोधन के संबंध में एक विवादास्पद अध्यादेश के लिए राज्यपाल की सहमति पर चर्चा की मांग की।

जानकारी के अनुसार, इस सिलसिले में राज्यपाल ने सतीसन से कहा, "आप एक जिम्मेदार व्यक्ति और विपक्ष के नेता हैं। आपके पास इन मुद्दों पर चर्चा करने का समय होगा।" हालांकि, तीव्र नारेबाजी को नज़रअंदाज करते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने फिर नीति दस्तावेज पढ़ना शुरू किया। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने विधानसभा से वॉकआउट किया और सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन जारी रखा।

बताते चलें कि गुरुवार को विधानसभा में इसी तरह का माहौल देखने को मिला था जब राज्यपाल ने सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाली सरकार के नीति दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था, जिसमें राजभवन में प्रमुख पद पर एक नेता की नियुक्ति के खिलाफ उसके द्वारा लिखे गए एक पत्र पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई थी।

टॅग्स :Kerala Assemblycpim
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशपथ ग्रहणः 18 मई को सुबह 10 बजे वीडी सतीशन लेंगे शपथ?, कांग्रेस, आईयूएमएल, केईएम, आरएसपी के विधायक बनेंगे मंत्री?

भारतTVK ने 118 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार किया, वामपंथी दलों और वीसीके ने विजय की पार्टी को दिया 10 सीटों का समर्थन

भारत2027 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को महिलाओं का आक्रोश सहना पड़ेगा?, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-पाप को धूल नहीं पाएगी समाजवादी पार्टी, वीडियो

भारतKerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस ने जीतीं 63 सीटें, सीपीआई(एम) 26 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर, जानें अन्य सभी पार्टियों का हाल

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज