लाइव न्यूज़ :

50 किलो के तेंदुए का मांस पकाकर खा गए 5 लोग, अब गिरफ्तार, हैरान करने वाली तस्वीरें आई सामने

By विनीत कुमार | Updated: January 24, 2021 10:50 IST

केरल के इडुकी में पांच लोगों को तेंदुए को मारने और उसके कथित तौर पर मांस पकाकर खाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों की योजना उसका खाल और दांत बेचने की भी थी।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के इडुकी की घटना, जाल में फंसे तेंदुए को मारकर खाने का आरोपतेंदुए की उम्र करीब 6 साल थी और उसका वजन 50 किलो का थाआरोपियों के घर से भी तेंदुए के 10 किलो मीट बरामद किया गया है, हो सकती है 7 साल की जेल

केरल के इडुकी में कुछ लोगों द्वारा एक तेंदुआ को मारकर उसके मांस को खाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पांचों आोपी तेंदुए की खाल, नाखून और उसके दांत को बेचने के भी फिराक में थे। पांचों आरोपियों की पहचान विनोद, कुरीकोस, बीनू, कुंजप्पन और विन्सेन्ट के रूप में हुई है।

Kerala: जाल में फंसे तेंदुए को मारकर खाया 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार वन विभाग ने बताया है कि तेंदुए की उम्र करीब 6 साल थी। आरोपियों ने अपने घर के पास खेत में 100 मीटर तक के क्षेत्र में जाल बिछाया था। इसी साल में तेंदुआ फंस गया था जिसका वजन करीब 50 किलोग्राम था। ये तेंदुआ जंगल से आकर जाल में फंस गया था।

इसके बाद आरोपियों ने उसे छोड़ने या वन विभाग को सूचना देने की बजाय उसे मारा और फिर मांस पकाकर खा गए।  

मनकुलम रेंज अफसर उधय सूरियां के अनुसार विनोद के घर से 10 किलो मांस भी बरामद हुआ है। रेंज अफसर के अनुसार तेंदुआ विनोद के खेत में फंसा था। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को बुलाया और तेंदुआ को मारने की योजना बनाई। 

इन आरोपियों की योजना तेंदुए की खाल, नाखून और दांत को बेचने की भी थी। गौरतलब है कि तेंदुआ सं‍रक्षित वन्‍य जीव है। इसके शिकार करने पर 7 साल तक की जेल हो सकती है। तेंदुआ को बचाने की कोशिश पिछले कई सालों से भारत में जारी है।

साल 2018 की एक भारत सरकार की रिपोर्ट के अनुसार 2014 के बाद से तेंदुओं की संख्या में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि, मानवों के बढ़ते दखल के कारण इनके निवास के स्थान में लगातार कमी आती जा रही है। दो साल पहले की रिपोर्ट के अनुसार भारत में करीब 12,852 तेंदुए हैं।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर