लाइव न्यूज़ :

केरल हाईकोर्ट ने कम्युनिस्ट विधायक की सदस्यता रद्द की, ईसाई होकर SC सीट से लड़ा था चुनाव

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 20, 2023 14:42 IST

केरल हाईकोर्ट ने सीपीएम के टिकट पर चुनाव जीतने वाले ए राजा की विधायकी रद्द कर दी है। अदालत ने उन्हें ईसाई होने के बावजूद जाली जाति प्रमाणपत्र बनाकर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने का दोषी पाया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल हाईकोर्ट ने सीपीएम विधायक ए राजा की विधायकी रद्द कीराजा फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर अनुसूचित जाति आरक्षित सीट से चुनाव जीते थे अदालत ने पाया कि राजा ने चुनावी हलफनामे में खुद के ईसाई होने की बात छिपायी थी

तिरुवनंतपुरम: केरल हाईकोर्ट ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) के टिकट पर चुनाव जीतने वाले ए राजा की विधायकी रद्द कर दी है। राजा पर जाली जाति प्रमाणपत्र बनाकर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने का आरोप था। अदालत ने पाया कि राजा ने खुद के ईसाई होने की बात छिपायी थी।

केरल हाईकोर्ट कांग्रेस नीत यूडीएफ के उम्मीदवार डी कुमार की याचिका पर सुनवाई कर रहा था। अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए राजा की विधायकी रद्द कर दी लेकिन साथ ही कुमार को विजेता घोषित करने का अनुरोध भी खारिज कर दिया।

अदालत के फैसले के अनुसार चूंकि ए राजा हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई मजहब में कनवर्ट हो चुके परिवार से आते हैं तो उन्हें हिन्दू अनुसूचित जाति उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का हक नहीं है।

साल 2021 के केरल विधानसभा चुनााव  में ए राजा ने देवीकुलम विधानसभा सीट से 7,848 वोटों से जीत हासिल की थी। ए राजा के अयोग्य घोषित किए जाने के बाद राज्य विधानसभा में माकपा की कुल सीटों की संख्या 98 रह जाएगी। स्थानीय मीडिया रपट के अनुसार केरल हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ ए राजा सुप्रीमकोर्ट में अपील कर सकते हैं।

केरल विधानसभा की 140 सीटों के लिए 2021 में हुए चुनाव में माकपा नीत एलडीएफ को 99 और कांग्रेस नीत एलडीएफ को 41 सीटों पर जीत मिली थी।  माकपा नेता पीनाराई विजयन लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।

टॅग्स :Kerala High Courtभारतीय कम्युनिस्ट पार्टीCommunist Party of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश: MLA गोलू शुक्ला की बस ने मारी बाइक को टक्कर, गुस्साई भीड़ ने लगाई आग

भारतवोटर लिस्ट से नाम गायब, केरल हाईकोर्ट का रुख करने वाली कांग्रेस उम्मीदवार वैश्ना एसएल ने मारी बाजी, 300 से अधिक मत से जीत

भारतबिहार विधान परिषद के सदस्य भी अब कहे जाएंगे विधायक, भारत सरकार के स्तर पर लिया गया निर्णय

भारतवायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी ने छुपाई संपत्ति? केरल हाईकोर्ट ने भेजा समन, मांगा जवाब

भारतUttar Pradesh: विधायक को मिलते हैं 1.95 लाख रुपए प्रतिमाह?, अब यूपी में भी बढ़ेगी विधायकों की सैलरी और पेंशन!

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर