लाइव न्यूज़ :

वीडियो: इन दो मीडिया चैनल पर भड़के केरल के गर्वनर आरिफ मोहम्मद खान, गुस्से में सरेआम कहा- 'गेट आउट'

By रुस्तम राणा | Updated: November 7, 2022 18:00 IST

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कोच्चि में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा, "अगर कैराली टीवी और मीडिया वन टीवी चैनलों में से कोई भी यहां है, तो मैं आपसे बात नहीं करूंगा। अगर  इन दोनों चैनलों में से कोई है तो कृपया बाहर निकल जाएं।"

Open in App
ठळक मुद्देकेरल गर्वनर ने कहा, अगर कैराली टीवी और मीडिया वन टीवी चैनलों में से तो मैं आपसे बात नहीं करूंगाउन्होंने गुस्से में कहा- अगर इन दोनों चैनलों में से कोई है तो कृपया बाहर निकल जाएंखान ने आरोप लगाया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) शासित राज्य में ‘‘कुलीनतंत्र’’ की एक व्यवस्था है

तिरुवनंतपुरम: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दो मीडिया चैनल पर भड़क उठे। यहां तक की उन्होंने सरेआम उन्हें बाहर निकल जाने के लिए कह दिया। दरअसल, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कोच्चि में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा, "अगर कैराली टीवी और मीडिया वन टीवी चैनलों में से कोई भी यहां है, तो मैं आपसे बात नहीं करूंगा। अगर  इन दोनों चैनलों में से कोई है तो कृपया बाहर निकल जाएं।"

न्यूज एजेंसी एनएनआई द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में आरिफ मोहम्मद खान ये कहते हुए नजर आए कि मीडिया की भूमिका अहम है और मैंने हमेशा मीडिया का जवाब दिया है। लेकिन आज मैं ऐसी मीडिया जो पार्टी का कॉडर बनकर काम कर रही हैं उनसे आग्रह करता हूं कि वे यहां से चले जाएं।

उन्होंने आगे कहा, अगर कैराली टीवी और मीडिया वन टीवी चैनलों में से कोई भी यहां है, तो मैं आपसे बात नहीं करूंगा। अगर  इन दोनों चैनलों में से कोई है तो कृपया बाहर निकल जाएं। उन्होंने तिलमिलाते हुए गुस्से में कहा इन चैनलों ने मेरे खिलाफ अभियान चलाया है। 

इस दौरान केरल में राजभवन और वाम सरकार के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर खींचतान के बीच राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आरोप लगाया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) शासित राज्य में ‘‘कुलीनतंत्र’’ की एक व्यवस्था है और यह सरकारी नौकरियों में पार्टी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति के मामलों से स्पष्ट तौर पर जाहिर है। 

कुलपति की नियुक्तियों सहित विभिन्न मुद्दों पर राजभवन और वाम सरकार के बीच खींचतान के बीच खान ने दावा किया कि वाम संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उन्हें ‘‘गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी’’ दी थी। खान ने यहां मीडिया के साथ बातचीत के दौरान, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर राजनीतिक रूप से निशाना साधते हुए दावा किया कि वह उन्हें बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। ये दोनों चैनल माकपा नियंत्रित बताए जाते हैं। 

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :Arif Mohammad KhanKerala
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल