लाइव न्यूज़ :

केरल: कुएं में गिरे भालू को वन विभाग अधिकारी ने बेहोश कर जाल के सहारे निकाला बाहर, रेस्क्यू का वीडियो आया सामने

By आजाद खान | Updated: April 20, 2023 14:28 IST

स्थानीयों का कहना है कि इलाके में कभी-कभी जंगली सूअर देखने को मिलते है, लेकिन भालू को वहां देख वे भी हैरान है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के तिरुवनंतपुरम में एक भालू के कुएं में गिर जाने की खबर सामने आई है। ऐसे में भालू को बचाने के लिए वन विभाग के अधिकारी समेत पुलिस और स्थानीय भी सामने आए है। ऐसे में काफी परेशानी के बाद अंत में भालू को बाहर निकाल लिया गया है।

तिरुवनंतपुरम: यहां के उपनगरीय शहर वेल्लानाडु के एक कुएं में एक भालू के गिर जाने की खबर सामने आई है जिसे वन विभाग ने सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया है। भालू के रेस्क्यू का वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें वन अधिकारियों को उसे जाल में बांध कर ऊपर लाते हुए देखा गया है। 

रेहाइशी जगह पर एक भालु को देख स्थानीय भी हैरान है क्योंकि यहां जल्दी कोई जानवर दिखाई नहीं देते है। स्थानीयों का कहना है कि यहां कभी-कभी जंगली सूअर भी देखे जाते है। हालांकि काफी परेशानी के बाद अंत में वन विभाग ने भालू को कुएं से बाहर निकाल लिया है और बताया जा रहा है कि उसकी हालत ठीक है। 

क्या दिखा वीडियो में

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे विभाग के अधिकारी पूरी तैयारी के साथ रस्सी के सहारे कुएं में कूदे है और भालू को बचा रहे है। वीडियो में देखा गया है कि कुएं में घुसे अधिकारी भालू को एक जाल में फंसा कर कुएं के बाहर टान रहे है साथ ही बाहर खड़े लोग जाल की रस्सी को खींच रहे है। 

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग का स्थानीय पुलिस और गांव वालों ने भी मदद की और भालू को बाहर निकालने में सभी ने जाल को जोर-जोर से खींचा है जिससे भालू बाहर निकल पाया है। बताया जाता है कि भालू को बाहर निकालने के लिए पहले बेहोश किया गया है और फिर जाल के सहारे उसे बाहर निकाला गया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार-गुरुवार मध्यरात्रि के आसपास का है जब वेल्लानाडू के रहने वाले अरविंद को उसके घर के बाहर से किसी जानवर की आवाज सुनाई दी थी।  ऐसे में जब अरविंद घर के बाहर गया तो क्या देखता है कि उसके कुएं में एक भालू गिरा पड़ा है। अपने कुएं में एक भालू को देख अरविंद हैरान रह गया। 

भालू के वहां आने को लेकर यह कहा जा रह है कि हो सकता है वह मुर्गियों की तलाश में यहां आया होगा और कुंए मे गिर गया होगा। ऐसे में लोग यह जानकार काफी हैरान हो रहे है कि यहां से जगंल 17 किलोमीटर दूर है, ऐसे में भालू ने इतनी लंबी दूरी कैसे तय की है। इस बीच भालू को बाहर निकाल रहे वन अधिकारियों ने भालू को पहले बेहोशी का इंजेक्शन दे दिया और फिर उसे निकालने के लिए कुए में गए लेकिन बेहोश होने के कारण वह कुएं के अंदर चल गया जिससे उसे उस समय बाहर नहीं निकाला गया। 

अंत में काफी कोशिशों के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने उसे बाहर निकाला जिसमें पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने भी मदद की है। बताया जा रहा है कि भालू ठीक है और उसका हेल्थ भी सही है।  

टॅग्स :केरलForest Departmentवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव