लाइव न्यूज़ :

केरल बाढ़ में कैप्टन ने दिखाया अदम्य साहस, छत पर हेलीकॉप्टर उतार बचाई 26 लोगों की जान

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 19, 2018 15:19 IST

शौर्य चक्र विजेता कैप्टन पी. राजकुमार और उनकी टीम ने बाढ़ प्रभावित इलाके में घने पेड़ों के बीच घर की छत पर हेलीकॉप्टर लैंड करा दिया और यहां से 26 लोगों को बचाया।

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 19 अगस्तः भारत का एक खूबसूरत राज्य बाढ़ की भयानक त्रासदी से गुजर रहा है। बारिश ने यहां पिछले 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। जिसमें अबतक 357 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग प्रभावित है। बाढ़ प्रभावित केरल में भारतीय सेना की तरफ से 'ऑपरेशन मदद' चलाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्यों के लिए बड़ी संख्या में तीनों सेना के जवान तैनात किए गए हैं। इस बीच एक कैप्टन ने जांबाजी ने 26 लोगों की जान बचा ली। शुक्रवार को शौर्य चक्र विजेता कैप्टन पी. राजकुमार और उनकी टीम ने बाढ़ प्रभावित इलाके में घने पेड़ों के बीच घर की छत पर हेलीकॉप्टर लैंड करा दिया और यहां से 26 लोगों को बचाया। कैप्टन पी. राजकुमार के इस अदम्य साहस की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

यह भी पढ़ेंः- Kerala Floods LIVE: केरल में सभी जिलों से हटाया गया रेड अलर्ट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

एयरलिफ्ट किए गए लोगों में एक प्रेग्नेंट महिला भी थी। दर्द से करार रही महिला के परिजनों ने नेवी को संदेश भेजा जिसके बाद मौके पर हेलीकॉप्टर भेजकर एयरलिफ्ट किया गया। वहां से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। नौसेना के प्रवक्ता ने ट्वीट किया, 'गर्भवती महिला को बाढ़ के पानी से निकालकर संजीवनी अस्पताल ले जाया गया। महिला की जांच के लिए डॉक्टर को भी उतारा गया।'

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के दौरे पर गए थे। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन से मुलाकात के बाद उन्होंने 500 करोड़ रुपये की तत्काल आर्थिक मदद की घोषणा की। इसके अलावा राहत एवं पुनर्वास के लिए सभी संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। केरल के मुख्यमंत्री का कहना है कि शुरुआती अनुमान के मुताबिक बाढ़ से करीब 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने देशभर से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केरल को तत्काल मदद का ऐलान किया है। आम लोग भी मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान कर रहे हैं।

टॅग्स :केरल बाढ़बाढ़इंडियन एयर फोर्सभारतीय नौसेनाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ