लाइव न्यूज़ :

केरल: हत्या के दोषी की कॉल पर मुख्यमंत्री की ‘चुप्पी’ के मुद्दे पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: September 21, 2021 19:37 IST

Open in App

कन्नूर (केरल), 21 सितंबर वर्ष 2012 में एक विद्रोही मार्क्सवादी नेता की हत्या के दोषी एक सजायाफ्ता अपराधी द्वारा कथित तौर पर कई बार की गई कॉल के मुद्दे पर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की “चुप्पी” को लेकर कांग्रेस ने विजयन पर मंगलवार को निशाना साधा और कहा वियुर जेल में बंद उक्त कैदी का राज्य सरकार, अतिथि की तरह सत्कार कर रही है।

केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के. सुधाकरन ने संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री या सरकार के साथ इस मुद्दे को उठाने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि प्रशासन ऐसे विषय पर “अंधा और बहरा” है जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। क्रांतिकारी मार्क्सवादी पार्टी (आरएमपी) के संस्थापक टी पी चंद्रशेखरन की हत्या करने का दोषी पाए जाने पर कोडी सुनी को आजीवन कारावास की सजा हुई है और कथित तौर पर उसने जेल से कई बार कॉल की, जिसका जिक्र सुधाकरन ने किया।

कन्नूर से लोकसभा सदस्य सुधाकरन ने कहा कि कैदियों द्वारा जेल के भीतर से कॉल किये जाने की इस प्रकार की घटनाएं राज्य सरकार के समर्थन से हो रही हैं इसलिए इसको लेकर सरकार से शिकायत करने का कोई अर्थ नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायत उससे की जाती है जिसके पास थोड़ी “शर्म” या “आत्मसम्मान” हो। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री में थोड़ी शर्म होती तो वह इस मुद्दे पर कुछ कहते और जनता को बताते कि वह क्या करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?