लाइव न्यूज़ :

केरल के मुख्यमंत्री ने दिल्ली और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र, कहा- नर्सों के लिए उठाएं जरूरी कदम

By भाषा | Updated: April 7, 2020 17:54 IST

केरल की रहने वाली 46 नर्स मुंबई में कोरोना से प्रभावित हुई हैं और 150 से अधिक नर्स निगरानी में है, जबकि दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित कैंसर संस्थान की पांच नर्सों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने दिल्ली और महाराष्ट्र मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है।केरल की रहने वाली नर्सों के कोरोना वायरस से प्रभावित होने की खबरों के बीच यह पत्र लिखा है। विजयन ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि केरल की रहने वाली 46 नर्स मुंबई में कोरोना से प्रभावित हुई हैं और 150 से अधिक नर्स निगरानी में है। उन्होंने यह

तिरूवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने दिल्ली एवं महाराष्ट्र के अस्पतालों में काम करने वाले पैरा मेडिकल करमचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। केरल की रहने वाली नर्सों के कोरोना वायरस से प्रभावित होने की खबरों के बीच यह पत्र लिखा है।

विजयन ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि केरल की रहने वाली 46 नर्स मुंबई में कोरोना से प्रभावित हुई हैं और 150 से अधिक नर्स निगरानी में है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित कैंसर संस्थान की पांच नर्सों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है और पूरे देश में जीवन रक्षक जैकेट (पीपई) का अभाव है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में विजयन ने कहा है, हमें उन नर्सों से टेलीफोन कॉल मिल रही हैं। उनमें से कई ने हमें यह भी बताया है कि संक्रमण को रोकने के लिए सावधानी का पर्याप्त अभाव है। विजयन ने दोनों मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में नर्सों की दुर्दशा का जिक्र किया है।

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयनअरविंद केजरीवालउद्धव ठाकरेकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष