लाइव न्यूज़ :

केरल : कोविड-19 के कारण इस बार नहीं आयोजित होगा 'बाली तर्पणम'

By भाषा | Updated: July 24, 2021 16:25 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 24 जुलाई केरल में मंदिरों का संचालन करने वाले सर्वोच्च निकाय त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) ने कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर वार्षिक अनुष्ठान 'बाली तर्पणम' के आयोजन को इस बार रद्द करने का फैसला किया है।

'बाली तर्पणम' एक धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें हिंदू समुदाय के हजारों लोग मंदिरों के परिसर में एकत्र होकर अपने-अपने पूर्वजों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं।

टीडीबी के सूत्रों के मुताबिक हाल में हुई बोर्ड की एक उच्चस्तरीय बैठक में इस धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन को अनुमति नहीं देने का फैसला किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में लोग केरल के छोटे और बड़े मंदिरों के घाटों पर एकत्र होकर यह अनुष्ठान करते हैं। टीडीबी द्वारा सबरीमला के विश्व प्रसिद्ध भगवान अयप्पा मंदिर समेत केरल के 1200 से अधिक मंदिरों का संचालन किया जाता है।

लिंग और उम्र की तमाम बाधाओं को दरकिनार कर हिंदू समुदाय के लोग आमतौर पर प्रत्येक वर्ष 'कर्किडका वावु' के अवसर पर केरल में नदियों और समुद्र तटों पर यह पारंपरिक अनुष्ठान करते हैं। इस साल आठ अगस्त को यह अनुष्ठान किया जाना था।

हिंदू मान्यता के अनुसार, यदि 'कर्किडका वावु' के दिन ही 'बाली तर्पणम' का आयोजन किया जाए तो मृत व्यक्ति की आत्मा को 'मोक्ष’ की प्राप्ति होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी