लाइव न्यूज़ :

प्राथमिक दुग्ध सहकारी समितियों पर आयकर लगाने के खिलाफ प्रस्ताव पेश करेगी केरल विधानसभा

By भाषा | Updated: September 7, 2021 19:11 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, सात सितंबर केरल की पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री जे चिंचुरानी ने प्राथमिक दुग्ध सहकारी समितियों पर आयकर लगाने के केंद्र सरकार के कदम का विरोध करते हुए मंगलवार को कहा कि इस प्रस्ताव के खिलाफ राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव लाकर विपक्ष के समर्थन से सर्वसम्मति से पारित किया जाएगा।

केरल सहकारी दुग्ध विपणन फेडरेशन (केसीएमएमएफ) द्वारा यहां आयोजित एक बैठक में मंत्री ने कहा कि केंद्र का कदम ''पूरी तरह से अस्वीकार्य'' है और राज्य तब तक इस प्रस्ताव का विरोध करेगा जब तक इसे वापस नहीं ले लिया जाता।

मंत्री ने कहा, ''केंद्र ने समाज के सबसे निचले पायदान पर मौजूद डेयरी किसानों पर एक बड़ा बोझ डाला है। यह झटका ऐसे समय में दिया गया है जब वे कोविड -19 महामारी के कारण गंभीर कठिनाइयों के बीच डेयरी क्षेत्र को थामे रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जब तक इसे वापस नहीं लिया जाता, तब तक केरल इस फैसले का विरोध करना जारी रखेगा।''

उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव के खिलाफ राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव लाकर विपक्ष के समर्थन से सर्वसम्मति से पारित किया जाएगा।

प्रत्यक्ष कर बोर्ड के दिनांक 30 जून 2021 के परिपत्र संख्या 13/2021 के अनुसार आयकर अधिनियम-1961 की धारा 194 क्यू के दिशा-निर्देशों के तहत प्राथमिक दुग्ध सहकारी समितियां भी आयकर के दायरे में आती हैं।

कर की गणना में दूध की खरीद और वितरण के अलावा,पशु चारा बिक्री सहित सभी संबद्ध उत्पादों से होने वाली आय को ध्यान में रखा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम