लाइव न्यूज़ :

केरल में बकरीद पर लॉकडाउन में ढील पर विवाद, IMA ने दी कोर्ट जाने की धमकी, कांग्रेस ने कही ये बात

By विनीत कुमार | Updated: July 19, 2021 09:03 IST

बकरीद के मौके पर केरल में लॉकडाउन नियमों में ढील के मुद्दे पर विवाद जारी है। आईएमए ने इस फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देआईएमए ने कहा है कि अगर केरल सरकार फैसला वापस नहीं लेती है तो वह इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी केरल के कई क्षेत्रों में 18, 19 और 20 जुलाई को कपड़े, जूते-चप्पल, ज्वेलरी आदि कई दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई हैकेरल सरकार के फैसले पर चल रहा विवाद, अभिषेक मनु सिंघवी ने केरल सरकार के फैसले को बताया गलत

भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के बीच केरल सरकार को बकरीद पर ढील दिए जाने को लेकर चेतावनी दी है। आईएमए ने कहा है कि केरल सरकार अगर पाबंदियों में ढील देने का फैसला वापस नहीं लेती है तो वो इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी।

आईएमए ने कहा कि केरल सरकार के फैसले से उसे 'दुख' पहुंचा है क्योंकि राज्य  में मामले बढ़ रहे हैं। आईएमए ने कहा कि यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीड़-भाड़ के खिलाफ आगाह किया है और कई राज्यों में तीर्थयात्रा आदि रद्द किए गए हैं।

आईएमए ने एक बयान में कहा, 'जब उत्तर के कई राज्यों ने जैसे जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए लोकप्रिय और पुरानी पारंपरिक यात्राओं को रद्द किया है, ऐसे में ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि केरल ने ऐसा फैसला लिया।'

गौरतलब है कि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कोविड संबंधी पाबंदियों में कुछ ढील देने की घोषणा की थी। इसके तहत बकरीद पर कपड़ा, जूते-चप्पल की दुकानों, आभूषण, फैंसी स्टोर, घरेलू उपकरण बेचने वाली दुकानों, इलेक्ट्रॉनिक दुकानों सहित आवश्यक सामान बेचने वाली दुकानों को 18, 19 और 20 जुलाई को सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक कई क्षेत्रों में खोलने की अनुमति दी गई है। 

केरल कांग्रेस की चुप्पी पर अभिषेक मनु सिंघवी ने जताया ऐतराज

केरल में बकरीद के मौके पर दुकानों को खोले जाने के फैसले पर राज्य में कांग्रेस पार्टी ने चुप्पी साध रखी है। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने केरल सरकार के फैसले पर ऐतराज जताया है।

भिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट किया कि अगर कांवड़ यात्रा गलत है, तो बकरीद पर पाबंदियों में ढील देना भी गलत है। खासकर ऐसे राज्य में जो फिलहाल कोविड-19 के केन्द्रों में शुमार है। 

उन्होंने ट्वीट किया, 'केरल सरकार द्वारा बकरीद समारोह के लिए 3 दिनों की छूट प्रदान करना निंदनीय है क्योंकि राज्य फिलहाल कोविड-19 के केन्द्रों में से एक है। अगर कांवड़ यात्रा गलत है, तो बकरी पर सार्वजनिक समारोह की छूट देना भी गलत है।' 

बताते चलें कि केरल में ए, बी, सी श्रेणी वाले इलाकों में बकरीद पर दुकानें आदि खोलने की अनुमति दी गई है। वहीं, डी श्रेणी के इलाकों में इन दुकानों को केवल 19 जुलाई को खोलने की अनुमति होगी। दरअसल, जिन इलाकों में संक्रमण दर पांच फीसदी से कम है वे ए श्रेणी में हैं, पांच से दस फीसदी संक्रमण वाले क्षेत्र बी श्रेणी में, दस से 15 फीसदी वाले क्षेत्र सी श्रेणी में और 15 फीसदी से अधिक संक्रमण वाले क्षेत्र डी श्रेणी में हैं।

(भाषा इनपुट) 

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरलबक़रीदकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह