लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के कार्यालय पर हुए हमले के मामले में SFI के 19 कार्यकर्ता गिरफ्तार, कांग्रेस ने सीएम पिनराई विजयन पर लगाए आरोप

By भाषा | Updated: June 25, 2022 14:15 IST

कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी.डी सतीशन शनिवार सुबह क्षतिग्रस्त कार्यालय पहुंचे और दावा किया कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की जानकारी में यह सबकुछ किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैSFI कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हुए हमले के संबंध में की गई हैअदालत ने SFI कार्यकर्ताओं दो सप्ताह के लिये हिरासत में भेज दिया है

वायनाडः केरल के वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यालय पर हुए हमले के संबंध में सत्तारूढ़ माकपा की छात्र इकाई स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के 19 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में शनिवार को और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्तियों की पहचान एसएफआई के स्थानीय कार्यकर्ताओं के रूप में हुई है और एक अदालत ने उन्हें दो सप्ताह के लिये हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस ने बताया, "अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ और लोगों को हिरासत में लिया गया है तथा आज और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। फिलहाल मामले की जांच मनंतवाडी के पुलिस उपाधीक्षक कर रहे हैं और जल्द ही इसे एडीजीपी के नेतृत्व वाले विशेष जांच दल को सौंप दिया जाएगा।''

गांधी के कार्यालय में तोड़फोड़ के कुछ घंटों बाद वाम सरकार ने शुक्रवार रात एडीजीपी रैंक के एक अधिकारी से उच्च स्तरीय जांच कराने का आदेश दिया था, जबकि कलपेट्टा के पुलिस उपाधीक्षक को निलंबित कर दिया। इस बीच, विपक्षी दल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गांधी के कार्यालय में तोड़फोड़ और हिंसा सत्तारूढ़ मार्क्सवादी पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व की जानकारी में की गई।

कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी.डी सतीशन शनिवार सुबह क्षतिग्रस्त कार्यालय पहुंचे और दावा किया कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की जानकारी में यह सबकुछ किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज का एक पूर्व निजी कर्मचारी यहां गांधी के कार्यालय पर हुए हमले में शामिल था।

कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री विजयन ने कड़े शब्दों में कहा कि यह भूमि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक तरीके से होने वाले विरोध प्रदर्शन का समर्थन करती है, लेकिन अगर हिंसा होती है, तो यह गलत है। 

टॅग्स :कांग्रेसSFIकेरलराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"