लाइव न्यूज़ :

केरल: मलप्पुरम में 14 वर्षीय लड़की को मादक पदार्थ देकर बलात्कार

By भाषा | Updated: February 24, 2021 17:14 IST

Open in App

मलप्पुरम (केरल), 24 फरवरी यहां एक किशोरी को इंस्टाग्राम पर दोस्त बनाने के बाद कथित तौर सात लोगों ने उसका बलात्कार किया।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपियों में से दो व्यक्तियों ने 14 वर्षीय पीड़िता को कथित तौर पर गांजा जैसा मादक पदार्थ दिया और उसके बाद उसका बलात्कार किया।

पुलिस ने कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है।

उन्होंने कहा कि पीड़िता ने अपने एक रिश्तेदार को 10 दिन पहले घटना के बारे में बताया जिसके बाद मामला प्रकाश में आया।

लड़की अपनी मां, भाई और दादा दादी के साथ रहती है तथा उसके पिता विदेश में काम करते हैं।

पुलिस ने कहा कि जिला चाइल्डलाइन द्वारा जानकारी मिलने के बाद 17 फरवरी को मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, लड़की अपनी मां के फोन में पिछले आठ महीने से इंस्टाग्राम इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने कहा कि आरोपी, इंस्टाग्राम पर पीड़िता के दोस्त बने थे।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों की उम्र 19-24 साल के बीच है।

उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता और पाक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई