लाइव न्यूज़ :

जेल में मसाज कराते केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन का वीडियो आया सामने, भाजपा ने शेयर कर पूछा- क्या ठग सुकेश से इसके लिए ही वसूली की थी?

By अनिल शर्मा | Updated: November 19, 2022 11:30 IST

भाजपा ने सत्येंद्र जैन का मसाज कराते सिर्फ एक ही नहीं बल्कि तीन-तीन वीडियो जारी किए हैं। वह अलग-अलग समय (दिन) पर मसाज करते दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे36 सेकेंड के पहले वीडियो में सफेद टी-शर्ट पहने एक शख्स सत्येंद्र जैन के पैरों का मसाज कर रहा है। दूसरा वीडियो 14 सितंबर का है जिसमें सत्येंद्र जैन आराम से बिस्तर पर लेटें हुए हैं और एक आदमी उनके पैर दबा रहा है।

नई दिल्लीः आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 5 महीने से तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का एक वीडियो सामने आया है जिसको लेकर भाजपा आम आदमी पार्टी और इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हो गई है। 

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला, अमित मालवीय द्वारा पोस्ट किए इस वीडियो में सत्येंद्र जैन जेल में मसाज कराते दिखाई दे रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया है। भाजपा ने सत्येंद्र जैन का मसाज कराते सिर्फ एक ही नहीं बल्कि तीन-तीन वीडियो जारी किए हैं। वह अलग-अलग समय (दिन) पर मसाज करते दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी ने भी कोर्ट में एक हलफनामा और कुछ तस्वीरें देकर इसकी शिकायत की थी।

36 सेकेंड के पहले वीडियो में सफेद टी-शर्ट पहने एक शख्स सत्येंद्र जैन के पैरों का मसाज कर रहा है। बिस्तर पर लेटे सत्येंद्र जैन कुछ कागजात पढ़ते नजर आ रहे हैं। जबकि शख्स उनके पैरों का मसाज करते दिखाई दे रहा है। यह वीडियो 13 सितंबर का है। 

दूसरे वीडियो की बात करें तो यह 26 सेकेंड का है जिसमें  सत्येंद्र जैन आराम से बिस्तर पर लेटें हुए हैं और एक आदमी उनके पैर दबा रहा है। उनके कमरे में कुर्सी पर न्यूजपेपर या मैगजीन भी दिखाई दे रही है। यह वीडियो 14 सितंबर का है।

तीसरा वीडियो, 14 सितंबर यह वीडियो भी 26 सेकेंड का है। इसमें सत्येंद्र जैन कुर्सी पर बैठे हुए हैं और एक व्यक्ति उनके सिर की मसाज कर रहा है। वहीं तीसरे वीडियो में सत्येंद्र जैन बिस्तर पर उल्टे लेटे हैं और चेकदार टीशर्ट पहना एक शख्स उनके पैर दबा रहा है। 

इन वीडियो के सामने आने से भाजपा को आम आदमी पार्टी पर आरोपों के लिहाज से एक बल मिला है। यह वीडियो उस वक्त सामने आया है जब दिल्ली में नगर निगम चुनाव की तैयारियां चल रही हैं और गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी चुनावों की तारीखें आ चुकी हैं। गौरतलब है कि गुजरात में आप भाजपा से सीधी लड़ाई की बात कह रही है। 

भाजपा नेताओं ने क्या कहा?

वीडियो साझा करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने लिखा-  AAP ने कानून की क्या खूब धज्जियां उड़ाई! देखिए कैसे हवाला मामले में लंबे अरसे से बंद सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल से अपने गुर्गों के साथ मौज कर रहे हैं.. बड़े आराम से पांव दबवा रहे हैं। इसलिए ऐसे मंत्री को बर्खास्त नही करते केजरीवाल ताकि जेल से धंधा चलना न बंद हो जाए?

वहीं एक वीडियो को शेयर करते हुए अमित मालवीय ने लिखा- सुकेश ने सत्येंद्र जैन और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लगाए गए कई गंभीर आरोपों में से एक जेल में बंद मंत्री के लिए उपलब्ध विशेषाधिकारों में से एक था। अब यह स्पष्ट हो गया है कि उनके आरोपों में दम है और इन दोनों की मनी लॉन्ड्रिंग सहित अन्य के लिए जांच की जानी चाहिए।

भाजपा नेता परवेश साहिब सिंह ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि अरविंद केजरीवाल के हवाला कारोबारी जेल मंत्री जेल में मसाज का आनंद लेते हुए... अब तो सबूत प्रयाप्त होंगे..? क्या ठग सुकेश से इसके लिए ही वसूली की थी.?

सत्येंद्र जैन मामले की जांच ईडी कर रही है। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया था कि जेल में जैन को कई सुविधाएं मिल रही हैं। ईडी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि जेल सुपरिन्टेंडेंट नियमों के खिलाफ जाकर सत्येंद्र जैन से मुलाकात करते हैं, वे उनसे पूछने जाते हैं कि जेल में मंत्री को कोई समस्या तो नहीं है।

टॅग्स :Satyendar Jainतिहाड़ जेलTihar Jailआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो