लाइव न्यूज़ :

'केजरीवाल जानते हैं कि जो हाल सत्येंद्र जैन का हुआ है, वही हाल मनीष सिसोदिया का होने वाला है', संबित पात्रा ने दिल्ली सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

By शिवेंद्र राय | Updated: August 13, 2022 15:06 IST

दिल्ली में वापस ली जा चुकी आबकारी नीति पर केजरीवाल सरकार घिरती जा रही है। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने नई आबकारी नीति के कार्यान्वयन में खामियों की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। इस मामले में भाजपा केजरीवाल सरकार पर हमलावर है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने अपने शराब माफिया दोस्तों का 144 करोड़ रुपया माफ करके याराना निभाया।

Open in App
ठळक मुद्देसंबित पात्रा ने केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर लगाए गंभीर आरोपकहा, शराब माफिया दोस्तों का 144 करोड़ रुपया माफ कियाकहा, मनीष सिसादिया ने रेवड़ी की तरह दिल्ली में ठेके बांटे

नई दिल्ली: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार अपनी नई आबकारी नीति को वापस लेने की घोषणा कर चुकी है। लेकिन इससे शुरू हुआ विवाद थम नहीं रहा है। कुछ समय पहले ही दिल्ली के उपराज्यपाल ने केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति में कई तरह की खामियों की शिकायत करते हुए इसकी सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। इसके बाद से ही भाजपा केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर हमलावर है। आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाता सम्मेलन किया और दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। 

संबित पात्रा ने कहा, "मनीष सिसोदिया जी एक्साइज के पूरे घोटाले में लिप्त हैं। जो शराब माफिया  मैन्यूफैक्चरिंग रिटेल में नहीं आ सकते हैं, उन मैन्युफैक्चरर शराब माफियाओं को अरविंद केजरीवाल जी के कहने पर मनीष सिसादिया ने रेवड़ी की तरह दिल्ली में ठेके बांटे। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने अपने शराब माफिया दोस्तों का 144 करोड़ रुपया माफ करके याराना निभाया। दिल्ली कैबिनेट ने पहले सब पास कराया, फिर उसके बाद सब खारिज किया क्योंकि उन्हें पता था कि उनसे गलती हुई है।"

संबित पात्रा ने आगे कहा, "अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी भली भांति जानते हैं कि जो हाल सत्येंद्र जैन का हुआ है, वही हाल मनीष सिसोदिया जी का होने वाला है। कानूनी रूप से वो गलत हैं ये वो भली-भांति जानते हैं। इसलिए इन्होंने ये निर्णय लिया है कि चलो हंगामा बरपाएं।"

रोजगार के मुद्दे पर केजरीवाल को घेरते हुए संबित पात्रा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने एक भाषण में दावा किया कि उन्होंने 10 लाख लोगों को नौकरी दी। एक आरटीआई के जवाब में पता चला कि सिर्फ 3,246 लोगों को नौकरी दी गई। एक अन्य आरटीआई में खुलासा हुआ कि उन्होंने सिर्फ 849 लोगों को नौकरी दी।"

संबित पात्रा ने आगे कहा, "कैग की रिपोर्ट के अनुसार चार साल की अवधि में दिल्ली का कर्ज 7% बढ़ा है। कैग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार विकास निधि का उपयोग करने में विफल रही और इसलिए यह व्यर्थ हो गई।" भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार की 39 योजनाएं सिर्फ कागज पर हैं। इन 39 योजनाओं पर एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ।

टॅग्स :संबित पात्राAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?