लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए दी जाएगी नए मंत्रियों को जिम्मेदारी: गहलोत

By भाषा | Updated: November 21, 2021 23:10 IST

Open in App

जयपुर, 21 नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि मंत्रिपरिषद के नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में राज्य में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।

यहां राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी आज से ही शुरू हो गई है। उसी अनुरूप नए मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।’’ गहलोत ने कहा, ‘‘अगली बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। हम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और अगली बार सरकार बनाने में कामयाब होंगे।’’

राजस्थान में गहलोत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में बहुप्रतीक्षित फेरबदल रविवार को पूरा हो गया। सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के 15 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र ने 11 विधायकों को कैबिनेट व चार विधायकों को राज्य मंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया जाना अभी बाकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो