लाइव न्यूज़ :

केसीआर के बयान का राष्ट्रीय राजनीति पर दूरगामी असर पड़ेगा : ओवैसी

By IANS | Updated: March 4, 2018 20:23 IST

एमआईएम अध्यक्ष ने आशा जताई है कि केसीआर गैर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और गैर कांग्रेस दलों को एक साथ लाने में एक अहम भूमिका निभाएंगे।

Open in App

हैदराबाद, 4 मार्च: मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बयान का स्वागत किया है। राव ने एक बयान में कहा था कि तीसरा मोर्चा भाजपा का विकल्प हो सकता है। कांग्रेस देश में उभरकर सामने आएगी। ओवैसी ने कहा कि इस बयान का दूरगामी असर पड़ेगा। हैदराबाद के सांसद ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के बयान का राष्ट्रीय राजनीति पर दूरगामी असर पड़ेगा। 

एमआईएम अध्यक्ष ने आशा जताई है कि केसीआर गैर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और गैर कांग्रेस दलों को एक साथ लाने में एक अहम भूमिका निभाएंगे। ओवैसी ने माना कि केंद्र में अगली सरकार के गठन में क्षेत्रीय पार्टियां मुख्य भूमिका निभाएंगी। 

उन्होंने कहा कि देश क्षेत्रीय पार्टियों और भाजपा व कांग्रेस के लिए विकल्प पेश कर रही पार्टियों की ओर रुख कर रहा है।  एमआईएम नेता ने कहा कि टीआरएस अध्यक्ष द्वारा दिया गया बयान प्रोत्साहक है, क्योंकि देश में इस समय बहुत खालीपन है। 

सांसद ने कहा, "उन्होंने सही कहा कि लोग भाजपा शासन से ऊब चुके हैं और कांग्रेस एक व्यवहार्य विकल्प नहीं बन रही है और न ही यह वैसी हो सकती है।" ओवैसी ने केसीआर की सराहना करते हुए कहा कि देश को उनके जैसा नेता और उनकी जैसी सोच की जरूरत है। मुख्यमंत्री कल्बकुंतल चंद्रशेखर राव 'केसीआर' नाम से प्रसिद्ध हो चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि केसीआर ने काफी संघर्ष किया है और खुद को एक राजनेता और एक प्रभावशाली मुख्यमंत्री के तौर पर साबित किया है। ओवैसी ने कहा कि केसीआर ने न केवल तेलंगाना राज्य हासिल कर खुद को साबित किया है, बल्कि जो लोग तेलंगाना को विफल राज्य मान रहे थे, उन्हें भी गलत साबित किया है।

ओवैसी ने कहा, "केसीआर के पास क्षमता और योग्यता है। उन्होंने पिछले चार साल के दौरान तेलंगाना में सर्वश्रेष्ठ शासन दिया है और तेलंगाना को एक विकासशील और देश का नंबर एक राज्य बनाया है।" सांसद आवैसी ने मानना कि केसीआर के पास राजनीतिक बुद्धिमानी और दूरदर्शिता है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट