लाइव न्यूज़ :

टीचर ने नाबालिग के साथ किया दुर्व्यवहार, जबरन मुंह पर लगाया केक, कहा- "अब कौन बचाएगा"

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 12, 2021 08:50 IST

उत्तर प्रदेश के कृष्ण विहार के प्राइमरी स्कूल के शिक्षक ने छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किया और जबरन केक खिलाया । लड़की के पिता ने की शिकायत पर शिक्षक गिरफ्तार किया गया ।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षक दिवस के दिन टीचर ने नाबालिग के साथ किया दुर्व्यवहार जबरन पकड़कर मुंह पर लगाया केक, कहा- कौन बचाएगा पिता की शिकायत पर टीचर को गिरफ्तार किया गया

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्थित एक प्राइमरी स्कूल की शिक्षक ने कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे पकड़कर जबरन  उसके चेहरे पर  केक लगा दिया, जिसका एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह वायरल हो गया ।

इस मामले में पुलिस ने वायरल क्लिप और नाबालिग के पिता द्वारा दर्ज शिकायत का संज्ञान लेते हुए यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और धारा 354 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया । . 56 वर्षीय आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । वह कृष्णा विहार की निवासी है ।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो में शिक्षक को कथित तौर पर लड़की को पकड़ते हुए और फिर जबरन उसके चेहरे पर केक लगाते हुए दिखाया गया जबकि लड़की को खुद को बचाने का प्रयास करती हुई दिखाई देती है । शिक्षक यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि “कौन बचाएगा? क्या कोई आया है ? स्कूल प्रशासन ने शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है । हालांकि कथित अपराध स्कूल परिसर में नहीं हुआ । यह सिविल लाइंस इलाके में आरोपी द्वारा संचालित एक कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस समारोह के दौरान हुआ ।

 वहीं एक अन्य घटना में उत्तर प्रदेश के सीतापुर के एक स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कथित तौर पर कक्षा 4 की एक छात्रा को एक अश्लील वीडियो क्लिप दिखाया और उसके साथ बलात्कार किया । नाबालिग के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज किया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया ।

लड़की के पिता  ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब उसकी नौ वर्षीय लड़की सीतापुर के गोंडलमऊ ब्लॉक में अपने स्कूल गई थी । हेडमास्टर ने कथित तौर पर नाबालिग को स्कूल परिसर के एक कमरे में बुलाया, जहां उसने कथित तौर पर उसे एक अश्लील वीडियो दिखाया । बच्ची के रोने और विरोध करने पर उसने कमरे को अंदर से बंद कर लिया । इसके बाद, रिपोर्टों के अनुसार, उसने कथित तौर पर बच्ची के साथ बलात्कार किया । 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशटीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी