लाइव न्यूज़ :

कठुआ गैंगरेप: एमपी बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- हिंदुस्तान की बेटी के साथ बलात्कार के पीछे पाकिस्तान का हाथ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 13, 2018 08:56 IST

जम्मू के कठुआ में आठ वर्षीय आसिफा बानो की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी।

Open in App

मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने गुरुवार (12 अप्रैल) को कठुआ गैंगरेप और हत्या के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। नंदकुमार चौहान ने खण्डवा में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "अगर कश्मीर में हिंदुस्तान की बेटी के साथ बलात्कार के बाद जय श्री राम के नारे लगे हैं तो इसके पीछे जरूरी ही पाकिस्तानी एजेंटों का हाथ होगा जो यहाँ आकर लोगों में दुराव पैदा करने के लिए ऐसे काम करते हैं।" नंदकुमार चौहान संसद के बज़ट सत्र में सदन की कार्यवाही न चलने के खिलाफ उपवास कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत प्रमुख बीजेपी नेताओं ने गुरुवार को संसद सत्र के दौरान विपक्ष पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाते हुए विरोध में अनशन रखा था।  

चौहान ने पाकिस्तान के हाथ होने की बात पर जोर देते हुए कहा, "कश्मीर में एक प्रतिशत भी हिन्दू नहीं हैं। वहाँ के हिन्दू बेबस हैं, वो विरोध में मुँह भी नहीं खोल सकते तो वो जय श्री राम के नारे कैसे लगाएँगे? कश्मीर में जो रहा है उसके पीछे केवल पाकिस्तानी एजेंटों का हाथ हो सकता है।" चौहान ने आठ वर्षीय आसिफा के बलात्कार और हत्या की निंदा करते हुए कहा कि ऐसा अपराध करने वाले मानवता के नाम पर कलंक हैं और बलात्कारियों का कोई धर्म नहीं होता।

 

चौहान ने टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार से बातचीत में भी अपने बयान की पुष्टि की और कहा कि पाकिस्तानी मदद पाने वाले आतंकवादियों ने बच्ची का बलात्कार और हत्या की है। चौहान के अनुसार हिंदुओं और मुसलमानों के बीच मतभेद को बढ़ावा देने के लिए आतंकवादियों ने इस कुकृत्य को अंजाम दिया है। जब अखबार ने चौहान से पूछा कि उन्हें आसिफा के बलात्कार के बारे में कोई विशेष जानकारी है? इस पर चौहान ने कहा कि उन्हें कोई विशेष जानकारी नहीं है वो एक टीवी एंकर से पूछे गये सवाल का जवाब दे रहे थे।

जम्मू के कठुआ से 10 जनवरी को आठ वर्षीय आसिफा बानो का अपहरण हुआ। एक नाबालिग लड़के पर उसके अपहरम और बलात्कार का आरोप है। नाबालिग ने फिर अपने दोस्त को मेरठ से बुलाया जिसने आसिफा के संग बलात्कार किया। 13 जनवरी को किशोर ने कथित तौर पर अपने साथी के साथ मिलकर आसिफा की हत्या कर दी।

टॅग्स :कठुआ गैंगरेपजम्मू कश्मीर समाचारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण