लाइव न्यूज़ :

Kathua Encounter: रातभर रुकी रही गोलीबारी, सुरक्षाबलों से सामना होने के बाद भागे आतंकी; सर्च ऑपरेशन जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 24, 2025 09:06 IST

घेराबंदी देखते ही आतंकियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

Open in App

हीरानगर के सन्याल इलाके में आतंकियों से हो रही मुठभेड़ फिलहाल खत्म तो नहीं हुइ्र है पर कल रात 6 बजे से रूकी हुई गोलीबारी के बाद आशंका यह पैदा हो गई है कि आतंकी कहीं भाग तो नहीं निकले हैं। इसलिए सुबह होते ही सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान फिर शुरू कर दिया है।

जानकारी के लिए कल शाम पांच बजे से ही भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर के सन्याल गांव के पास जंगल में चार से पांच आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेरे में लिया हुआ था। रविवार शाम से इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई थी। एक बच्ची भी गोली लगने से घायल हुई थी। हालांकि कल शाम छह बजे से गोलीबारी बंद है, लेकिन सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है। सेना ने इसे ऑपरेशन सन्याल नाम दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि विशेष अभियान समूह की एक पुलिस टीम ने इनपुट मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया और जब पुलिस कर्मी इलाके में दाखिल हुए, तो उन पर आतंकवादियों की ओर से भारी गोलीबारी शुरू हो गई, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। ऑपरेशन में मदद के लिए तुरंत अतिरिक्त बल भेजा गया, क्योंकि आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया था, माना जा रहा है कि वे शनिवार को खड्ड के रास्ते या नई बनाई गई सुरंग के जरिए घुसपैठ कर आए थे।

अधिकारियों ने बताया कि करीब आधे घंटे तक चली भीषण गोलीबारी के बावजूद किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त बलों की मदद से घेराबंदी को मजबूत किया गया है। एक इनपुट में यह भी बताया गया है कि शनिवार को 5-6 आतंकवादियों के दो समूहों ने घुसपैठ की थी।

रविवार शाम करीब पांच बजे सन्याल के ढोलका से सटे जंगली इलाके में लकड़ियां लेने गए दंपती ने सबसे पहले आतंकियों को देखा। आतंकियों ने उन्हें बंधक बनाने का प्रयास किया। हालांकि दोनों मौके से जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद उनकी सूचना पर एसओजी ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। घेराबंदी देखते ही आतंकियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। उधर, सेना, बीएसएफ और सीआरपीएफ ने पहुंचकर पूरे जंगल को घेर लिया। इलाके में ब्लैकआउट कर दिया गया। शाम छह बजे से गोलीबारी रुकी है।

जानकारी के लिए यह पहली बार नहीं है कि हीरानगर सेक्टर में घुसपैठ करने वाले आतंकियों से मुठभेड़ हुई हो! दरअसल इंटरनेशनल बार्डर से घुसने वाले आतंकी कठुआ के बिलावर से होते हुए किश्तवाड़ और फिर कश्मीर जाने का रास्ता अपनाते रहे हैं।

टॅग्स :Kathuaजम्मू कश्मीरjammu kashmirआतंकवादीterrorist
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?