लाइव न्यूज़ :

कठुआ गैंगरेप: सीएम महबूबा मुफ्ती ने भाजपा के दोनों विवादित मंत्रियों का इस्तीफा किया स्वीकार

By भाषा | Updated: April 15, 2018 18:45 IST

इन इस्तीफों के साथ राज्य सरकार में मंत्रियों की संख्या घटकर 22 हो गई है जिसमें भाजपा के नौ मंत्री हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 15 अप्रैल: जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रविवार को भाजपा के उन दो विवादित मंत्रियों के इस्तीफा स्वीकार कर लिये जो कठुआ में आठ साल की मुस्लिम लड़की के बलात्कार और हत्या के संबंध में गिरफ्तार आरोपियों के समर्थन में आयोजित एक रैली में शामिल हुए थे। अधिकारियों ने कहा कि लाल सिंह और चंद्र प्रकाश गंगा के इस्तीफे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा से आज सुबह प्राप्त हुए जिन्हें तुरंत स्वीकार कर लिया गया और प्रक्रिया संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए उन्हें राज्यपाल एन एन वोहरा के पास भेजा गया। इन इस्तीफों के साथ राज्य सरकार में मंत्रियों की संख्या घटकर 22 हो गई है जिसमें भाजपा के नौ मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रिपरिषद में तीन पद रिक्त हैं क्योंकि पीडीपी ने पिछले महीने वित्त मंत्री हसीब द्राबू को पद से हटा दिया था। जम्मू में कल पार्टी के विधायकों के साथ सलाह मशविरा करने वाले भाजपा महासचिव राम माधव ने घोषणा की थी कि आगे की कार्रवाई के लिए इस्तीफे आगे बढाए जाएंगे। गंगा और सिंह ने एक मार्च को एक रैली में भाग लिया था जिसका आयोजन जम्मू कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा द्वारा एक बच्ची के बलात्कार और हत्या के संबंध में एक मंदिर का रखरखाव करने वाले के भतीजे को गिरफ्तार करने के बाद किया गया था। जांच के दौरान , पुलिस ने रखरखाव करने वाले को गिरफ्तार करके आरोप लगाया था कि वह इस लड़की के बलात्कार और हत्या का मुख्य साजिशकर्ता था। पुलिस ने दावा किया था कि अपराध की मंशा घुमंतू समुदाय को आतंकित करना और उन्हें गांव से बाहर करना था।  लड़की का 10 जनवरी को अपहरण किया गया था और उसका शव 17 जनवरी को मिला। जांच के दौरान अपराध शाखा ने आरोप लगाया कि उसे नशीली दवा दी गई और उसकी हत्या से पहले उसके साथ बार बार बलात्कार किया गया। दोनों मंत्रियों का कल कहना था कि उन्हें पार्टी ने कठुआ भेजा था ताकि जमीनी स्थिति समझी जा सके। दोनों मंत्री बलात्कार के आरोपियों के समर्थन में आयोजित इस रैली में मौजूद थे जहां तिरंगे भी फहराए गए। 

टॅग्स :कठुआ गैंगरेपभारतीय जनता पार्टीमेहबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट