लाइव न्यूज़ :

Pulitzer Prize लेने के लिए अमेरिका जा रही कश्मीरी फोटो पत्रकार को एयरपोर्ट पर रोका गया, 4 महीने में दूसरी बार नहीं जाने दिया गया विदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2022 08:29 IST

इस घटना पर बोलते हुए कश्मीरी फोटो पत्रकार सना इरशाद मट्टू ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, “मैं पुलित्जर पुरस्कार प्राप्त करने के लिए न्यूयॉर्क जा रही थी, लेकिन मुझे दिल्ली हवाई अड्डे की आव्रजन डेस्क पर रोक दिया गया और अमेरिका का वैध वीजा और टिकट होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर नहीं जाने दिया गया।”

Open in App
ठळक मुद्देपुलित्जर विजेता और कश्मीरी फोटो पत्रकार को अमेरिका जाने से रोकने का मामला सामने आया है। कश्मीरी फोटो पत्रकार का दावा है कि उसे पुलित्जर पुरस्कार लेने जाने के लिए अमेरिका जाने से रोका गया है। पत्रकार का यह भी दावा है कि पिछले चार महीने में यह दूसरी बार है जब उसे विदेश जाने से रोका गया है।

नई दिल्ली: पुलित्जर पुरस्कार विजेता कश्मीरी फोटो पत्रकार सना इरशाद मट्टू ने मंगलवार को कहा कि उन्हें ‘‘वैध वीजा और टिकट होने के बावजूद’’ दिल्ली हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों द्वारा अमेरिकी की उड़ान भरने से रोक दिया गया है। 

आपको बता दें कि 28 वर्षीय सना को समाचार एजेंसी रॉयटर्स के लिए कोविड-19 महामारी से जुड़ी कवरेज के वास्ते पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ऐसे में उन्हें सोमवार को दिल्ली से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरनी थी। 

मामले में सना ने ट्वीट कर यह कहा

इस पर बोलते हुए सना ने ट्वीट किया, “मैं पुलित्जर पुरस्कार प्राप्त करने के लिए न्यूयॉर्क जा रही थी, लेकिन मुझे दिल्ली हवाई अड्डे की आव्रजन डेस्क पर रोक दिया गया और अमेरिका का वैध वीजा और टिकट होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर नहीं जाने दिया गया।” ऐसे में उन्होंने दावा किया कि पिछले चार महीनों में यह दूसरी बार है, जब उन्हें विदेश यात्रा पर जाने से रोका गया है। 

पिछली बार भी नहीं जाने दिया गया था बाहर-सना

सना ने मामले में आगे बताया, “यह दूसरी बार है, जब मुझे बिना कारण के रोका गया है। कुछ महीने पहले जो हुआ था, उसके बाद कई अधिकारियों से संपर्क करने के बावजूद मुझे कोई जवाब नहीं मिला।” उन्होंने कहा, “पुरस्कार समारोह में शामिल होना मेरे लिए जीवनकाल में एक बार मिलने वाला अवसर था।”  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरUSAहवाई जहाजकोविड-19 इंडियाAirports Authority of IndiaCoronaCOVID-19 India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी